इंग्लैंड को 557 का टारगेट, यशस्वी जायसवाल का दोहरा शतक

भारत और इंग्लैंड के बीच राजकोट में खेले जा रहे सीरीज के तीसरे टेस्ट का रविवार को चौथा दिन है। मैच पर टीम इंडिया की पकड़ मजबूत हो गई है। भारत ने अपनी दूसरी पारी 4 विकेट के नुकसान पर 430 रन पर घोषित कर दी। इस तरह इंग्लैंड के सामने 557 रन का टारगेट है। दूसरी पारी में यशस्वी जायसवाल ने शानदार नाबाद दोहरा शतक जड़ा। वहीं शुभमन गिल शतक चूक गए। सरफराज खान ने भी तेज बल्लेबाजी की। ताजा स्कोर जानने के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें।
टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर यह है कि चौथे दिन से रविचंद्रन अश्विन एक बार फिर टीम का हिस्सा बनने जा रहे हैं। बीसीसीआई ने यह जानकारी दी है। राजकोट टेस्ट के दूसरे दिन के खेल के बाद अश्विन को अचानक चेन्नई जाना पड़ा था, क्योंकि उनकी माताजी की तबीयत खराब हो गई थी।
तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने अपनी दूसरी पारी में 2 विकेट खोकर 196 रन बना लिए थे। इस तरह टीम इंडिया की कुल बढ़त 322 रन हो गई थी। दूसरी पारी में यशस्वी जायसवाल ने शानदार शतक लगाया। वे 104 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए। दिन का खेल खत्म होने तक शुभमन गिल 65 रन और कुलदीप यादव 3 रन पर नाबाद थे।
भारत की दूसरी पारी में कप्तान रोहित शर्मा ने 19 रन बनाए, जबकि रजत पाटीदार खाता नहीं खोल सके।
इससे पहले भारतीय खिलाड़ियों ने शनिवार को यहां इंग्लैंड के खिलाफ चल रहे तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन पूर्व कप्तान दत्ताजीराव गायकवाड़ की याद में बांह में काली पट्टी बांधी। भारत के लिए 1951 से 1962 के बीच 11 टेस्ट खेलने वाले दत्ताजीराव का 13 फरवरी को निधन हो गया था। वह भारत के सबसे उम्रदराज टेस्ट क्रिकेटर थे। दत्ताजीराव पूर्व भारतीय बल्लेबाज और कोच अंशुमन गायकवाड़ के पिता थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *