कौशाम्बी पटाखा फैक्टरी में धमाका, 4 की मौत, कई फंसे, मकानों में आईं दरारें

कौशाम्बी। उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी में पटाखा फैक्टरी में ब्लास्ट हुआ है। कई लोगों के मरने और घायल होने की आशंका है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, यह फैक्टरी खल्लाबाद में संचालित हो रही थी। अभी 5 लोगों के मरने की सूचना है।
यह फैक्टरी प्रयागराज कानपुर हाईवे पर कोखराज के पास स्थित है। रविवार दोपहर अचानक आग लग गई। फैक्टरी के अंदर 15 से 20 लोगों के फंसे होने की आशंका है।
गंभीर रूप से घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। राहत और बचाव कार्य जारी है। अंदर काम कर रहे हैं 10 से 12 लोगों का अभी कुछ पता नहीं चला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *