ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवीराजे का बिगड़ा स्वास्थ्य, बहू प्रियदर्शनी अपना दौरा निरस्त कर हुईं दिल्ली रवाना

ग्वालियर | गुना लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां राजमाता माधवी राजे सिंधिया का स्वास्थय बिगड़ गया है। वहीं सूचना मिलते ही ज्योतिरादित्य की धर्मपत्नी प्रियदर्शनी राजे सिंधिया दिल्ली के लिए रवाना हो गई। उनके दो मई तक के दौरे निरस्त कर दिए गए हैं।
बता दें कि राजमाता माधवी राजे सिंधिया का पिछले तीन माह से एम्स में इलाज चल रहा है। बुधवार को राजमाता माधवी राजे के अचानक एम्स अस्पताल में हालत बिगड़ने की सूचना मिली थी।
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां और पूर्व केंद्रीय मंत्री माधवराव सिंधिया की पत्नी माधवी राजे को सांस लेने में तकलीफ होने पर 15 फरवरी को दिल्ली के एम्स में भर्ती किया गया था। उनकी हालत नाजुक है। उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है। ये जानकारी सिंधिया ने खुद साझा की थी।
70 वर्षीय माधवी राजे लंबे समय से बीमार हैं। अब उनकी हालत नाजुक है। उन्हें उपचार के लिए वेंटिलेटर पर रखना पड़ा है।
साथ ही बताते चलें कि माधवी राजे सिंधिया मूलतः नेपाल की रहने वाली हैं। उनके दादा शमशेर जंग बहादुर राणा नेपाल के पीएम भी रह चुके हैं। 1966 में उनका विवाह ग्वालियर के सिंधिया राजपरिवार के राजकुमार माधवराव सिंधिया से हुआ था। पहले उन्हें महारानी कहा जाता था। माधवराव के निधन के बाद उन्हें राजमाता कहा जाने लगा। बता दें कि माधवी राजे के पति पूर्व केंद्रीय मंत्री माधव राव सिंधिया का 30 सितम्बर 2001 को यूपी के मैनपुरी के पास विमान हादसे में निधन हुआ था। उस समय उनकी उम्र महज 56 साल थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *