झारखंड में विपक्ष को तगड़ा झटका, शिबू सोरेन की बहू सीता ने झामुमो छोड़ी, भाजपा में हो सकती हैं शामिल

नई दिल्ली । लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान होने के बाद तमाम दलों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। 19 अप्रैल को पहले चरण का मतदान होना है। स्टार प्रचारक ताबड़तोड़ प्रचार में जुट गए हैं। बयानबाजी और आरोप-प्रत्यारोप तेज होते जा रहे हैं।
झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा मे फूट पड़ गई है। शिबू सोरेन की बड़ी बहू और हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन ने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है। साथ ही पार्टी के सभी पद भी त्याग दिए हैं। माना जा रहा है कि वे थोड़ी देर में भाजपा में शामिल हो सकती हैं।
उन्होंने इस संबंध में अपने ससुर शिबू सोरेन को एक चिट्ठी भी लिखी और कहा कि मेरे और मेरे परिवार के खिलाफ गहरी साजिश रची जा रही है।
कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की अहम बैठक दिल्ली में हो रही है। माना जा रहा है कि आज शाम तक पार्टी की तीसरी लिस्ट आ सकती है। इसमें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के प्रत्याशी भी हो सकते हैं। इसके अलावा पार्टी का शीर्ष नेतृत्व लोकसभा चुनाव के लिए अपने मेनिफेस्टो पर भी मंथन कर रहा है।
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे दिल्ली में हैं। आज इनकी मुलाकात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी या केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से हो सकती है। महाराष्ट्र की एनडीए सरकार में डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस भी दिल्ली में हैं। माना जा रहा है कि एमएनएस भी एनडीए में शामिल हो सकती है।
प्रिया दत्त लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कांग्रेस पार्टी छोड़ सकती हैं। इस तरह कांग्रेस को एक और झटका लग सकता है। कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे उन्हें अपनी पार्टी में शामिल करना चाहते हैं।
2019 में प्रिया दत्त मुंबई उत्तर मध्य लोकसभा सीट से भाजपा की पूनम महाजन से हार गई थीं। इसके बाद से वह पार्टी के भीतर हाशिए पर हैं। उनकी हार के बाद कांग्रेस ने उन्हें कोई जिम्मेदारी नहीं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *