भाजपा संसदीय बोर्ड में छह नए चेहरे येदियुरप्पा सोनोवाल लक्ष्मण लालपुरा यादव और जटिया हैं। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री नितिन गडकरी को जगह नहीं दी गई है। जानें इस मसले पर भाजपा नेताओं की राय.

नई दिल्ली, । भाजपा ने अपनी सर्वोच्च नीति निर्धारक इकाई यानी संसदीय बोर्ड में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Union Minister Nitin Gadkari) और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Madhya Pradesh Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) को जगह नहीं दी। इससे सियासी अटकले तेज हो गई हैं। हालांकि इन अटकलों पर विराम लगाते हुए भाजपा ने दावा किया कि उसका पुनर्गठित संसदीय बोर्ड पार्टी की संगठनात्मक क्षमता और विविधता का परिचायक है।
अनुभव को महत्व देती है पार्टी
समाचार एजेंसी आइएएनएस की रिपोर्ट के मुताबिक भाजपा सूत्रों ने कहा कि नया पुनर्गठित संसदीय बोर्ड दिखाता है कि पार्टी पुराने कार्यकर्ताओं को कैसे पुरस्कृत करती है और उनके अनुभव को महत्व देती है। बी. एस. येदियुरप्पा (BS Yeddyurappa), सत्यनारायण जटिया (Satyanarayan Jatia), के. लक्ष्मण (L. Laxman) जैसे नेताओं ने पार्टी को मौजूदा मुकाम तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है। उनका सर्वोच्च निर्णय लेने वाले निकाय में शामिल किया जाना दिखाता है कि पार्टी अपने सम्मानित कार्यकर्ताओं को महत्व देती है।
इस बार विविधता पर जोर
भाजपा सूत्रों ने नवगठित संसदीय बोर्ड के विविधता की ओर इशारा करते हुए कहा कि इसमें विविधता पर जोर दिया गया है। सर्बानंद सोनोवाल पूर्वोत्तर से हैं तो दूसरी ओर एल. लक्ष्मण और बी. एस. येदियुरप्पा दक्षिण से हैं, जबकि इकबाल सिंह लालपुरा (Iqbal Singh Lalpura) एक सिख समुदाय से हैं। सुधा यादव (Sudha Yadav) जमीनी नेता हैं जिनके पति कारगिल (Kargil) में शहीद हो गए थे। सुधा यादव (Sudha Yadav) को शामिल करना महिलाओं और सशस्त्र बलों के कर्मियों के परिवारों के प्रति उनके अत्यधिक सम्मान को दर्शाता है।
जेपी नड्डा ने चौंकाया
गौरतलब है कि भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी संगठन की पूरी केंद्रीय टीम बनाने में थोड़ी देर जरूर की लेकिन जब बनाया तो चौंका दिया। पार्टी की शीर्ष नीति निर्णायक इकाई, संसदीय बोर्ड में लगभग उसी तरह भारी बदलाव किया जिस तरह केंद्रीय पदाधिकारियों की नियुक्ति में किया था। पारंपरिक रूप से चल रही अलिखित लाइन से परे हटते हुए संसदीय बोर्ड को बिल्कुल नया रूप दे दिया जिसमें पूर्व भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी को भी जगह नहीं मिली।
मौजूदा फैसले से दिया बड़ा संदेश
वर्तमान सदस्य और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी बाहर हो गए। जबकि कर्नाटक में भाजपा के बड़े नेता बीएस येदियुरप्पा, तेलंगाना के पूर्व अध्यक्ष के. लक्ष्मण, पंजाब के इकबाल सिंह लालपुरा, असम से आनेवाले केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल जैसे लोगों को शामिल कर देश के हर कोने को प्रतिनिधित्व दिया गया। परोक्ष रूप से यह संदेश भी दे दिया गया कि मुख्यमंत्री संसदीय बोर्ड में नहीं होंगे। ऐसी परंपरा कुछ वक्त पहले तक थी।
संसदीय बोर्ड के सदस्य
– जेपी नड्डा (अध्यक्ष)
– नरेन्द्र मोदी
– राजनाथ सिंह
– अमित शाह
– बीएस येदियुरप्पा
– सर्बानंद सोनोवाल
– के. लक्ष्मण
– इकबाल सिंह लालपुरा
– सुधा यादव
– सत्यनारायण जटिया
– बीएल संतोष (सचिव)
केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य
– जेपी नड्डा (अध्यक्ष)
– नरेन्द्र मोदी
– राजनाथ सिंह
– अमित शाह
– बीएस येदियुरप्पा
– सर्बानंद सोनोवाल
– के. लक्ष्मण
– इकबाल सिंह लालपुरा
– सुधा यादव
– सत्यनारायण जटिया
– भूपेंद्र यादव
– देवेंद्र फडणवीस
– ओम माथुर
– बीएल संतोष (सचिव)
– वनथी श्रीनिवास (पदेन)
अलग अलग राज्यों से प्रतिनिधित्व
भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने पिछले साल केंद्रीय पदाधिकारियों की नियुक्ति की थी तो लगभग 70 प्रतिशत बदलाव कर दिया था। कई नए चेहरे शामिल किए गए थे और क्षमता को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग राज्यों से प्रतिनिधित्व दिया गया था। संसदीय बोर्ड को लेकर चुप्पी थी। वैसे भी नड्डा के तीन साल के पहले कार्यकाल का अब छह सात महीने का वक्त ही बचा है। उससे पहले संसदीय बोर्ड के गठन में नड्डा ने फिर से धमक दिखाई है। 11 सदस्यीय संसदीय बोर्ड और 15 सदस्यीय केंद्रीय चुनाव समिति में कई ऐसे चेहरे शामिल किए हैं जिनकी दूर दूर तक चर्चा नहीं थी।
संदेश के साथ जातिगत संतुलन साधने की कोशिश
अब संसदीय बोर्ड में येदियुरप्पा, लालपुरा, और सत्यनारायण जटिया को भी शामिल किया गया है। येदियुरप्पा को शामिल कर कर्नाटक के अंदर भाजपा में चलने वाली खटपट को भी संदेश दे दिया है। लालपुरा वह व्यक्ति हैं जिहोंने आइपीएस अधिकारी के रूप में पंजाब के अलगाववादी नेता भिंडरावाले को पकड़ने में अहम भूमिका निभाई थी। अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में मंत्री रह चुके जटिया यूं तो मध्य प्रदेश की राजनीति में फिलहाल पीछे हैं लेकिन केंद्र से यह संदेश दे दिया गया है कि उनका अनुभव नजरअंदाज नहीं किया जाएगा। वस्तुत: अनुभव के साथ-साथ जातिगत और क्षेत्रीय संतुलन साधने की कोशिश की गई है।
फडणवीस और भूपेंद्र यादव केंद्रीय चुनाव समिति में शामिल
शिवराज का संसदीय बोर्ड से जाना इसलिए रोचक है क्योंकि यह मुख्यमंत्रियों के लिए एक संदेश हो सकता है। पूर्व अध्यक्ष सामान्यतया संसदीय बोर्ड में होते हैं लेकिन यह लिखित संविधान नहीं है। गडकरी का जाना इसलिए ज्यादा रोचक है क्योंकि संसदीय बोर्ड के साथ ही गठित चुनाव समिति में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को जगह मिली है। इसी समिति में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और ओम माथुर को शामिल किया गया है। एक स्थान महिला मोर्चा की अध्यक्ष के लिए आरक्षित होता है। इस समिति में संसदीय बोर्ड के सभी सदस्य शामिल होते हैं। इस समिति से शाहनवाज हुसैन को भी हटा दिया गया है।
Report
प्रोग्रेस ऑफ़ इंडिया न्यूज
- भोपाल की अवैध कॉलोनियों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, करोड़ों की कीमती जमीन हुई अतिक्रमण मुक्तभोपाल। राजधानी भोपाल में अवैध कॉलोनी पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई जारी है। शहर के लंबाखेड़ा में दो अवैध… Read more: भोपाल की अवैध कॉलोनियों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, करोड़ों की कीमती जमीन हुई अतिक्रमण मुक्त
- उज्जैन पहुंचे कवि कुमार विश्वास, भगवान महाकाल के किए दर्शनउज्जैन। प्रसिद्ध कवि व कथाकार कुमार विश्वास धार्मिक नगरी उज्जैन पहुंचे। जहां उन्होंने महाकाल मंदिर पहुंचकर भगवान महाकालेश्वर के… Read more: उज्जैन पहुंचे कवि कुमार विश्वास, भगवान महाकाल के किए दर्शन
- मप्र में मऊगंज के बाद सीधी शर्मसार, बदमाशों ने युवक को बेरहमी से पीटासीधी। मध्य प्रदेश में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ते ही जा रहा है। आए दिन मारपीट की घटनाएं हो… Read more: मप्र में मऊगंज के बाद सीधी शर्मसार, बदमाशों ने युवक को बेरहमी से पीटा
- कोहरे ने रोकी ट्रेनों की रफ्तार, दिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ स्तर परनई दिल्ली। दिल्ली में सोमवार को वायु गुणवत्ता ‘खतरनाक’ स्तर पर पहुंच गई और सुबह सात बजे वायु गुणवत्ता… Read more: कोहरे ने रोकी ट्रेनों की रफ्तार, दिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ स्तर पर
- Delhi Pollution : दिल्ली में ठंड ने दी दस्तक, छाया घना कोहरानई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में शनिवार को मौसम ने करवट ले ली है। पारा गिरने से… Read more: Delhi Pollution : दिल्ली में ठंड ने दी दस्तक, छाया घना कोहरा