इंदौर। रविवार को सुबह जहां सूरज के तीखे तेवर ने शहरवासियों को परेशान किया। वही दोपहर बाद छाए बादलों के कारण गर्मी से हल्की राहत मिली। शाम के समय गोधूली बेला में बादलों की छंटा कुछ अलग ही निखर कर दिखाई दी। रविवार को शहर में अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 38.4 डिग्री दर्ज किया गया।
शनिवार को रात में शहरवासियों को गर्मी का अहसास हुआ और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 27 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक सोमवार को शहर में हल्के बादल छाएंगे और दिन का पारा बढ़ने की संभावना है।
शहर में शनिवार – रविवार की दरमियानी रात इस सीजन की सबसे गर्म रात रही। न्यूनतम पारा 24 घंटों में 20.8 डिग्री से उछलकर 27 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। दिन के वक्त मौसम बदला। आधे समय आसमान में बादल छाए रहे। हवा 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली।
शनिवार को रात में शहरवासियों को गर्मी का अहसास हुआ और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 27 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक सोमवार को शहर में हल्के बादल छाएंगे और दिन का पारा बढ़ने की संभावना है।
जीवाजी वेधशाला के अनुसार दिन का अधिकतम तापमान 42 डिग्री से लुढ़ककर 39.5 डिग्री सेल्सियस पहुंचा। सुबह मौसम में 32 प्रतिशत और शाम को 26 प्रतिशत नमी रही। मौसम विभाग ने सोमवार और मंगलवार को शहर में तेज गर्म हवा चलने का अनुमान जताया है।
