राजगढ़ में दिग्विजय सिंह के लिए आम आदमी पार्टी ने भी लगाया दम

भोपाल। लोकसभा चुनाव के दौरान नेताओं में प्रचार प्रसार का दौर जारी है | इसी बीच राजगढ़ लोकसभा सीट से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के चुनावी मैदान में उतरते ही मुकाबला रोचक हो गया है। इसमें दिग्विजय को आम आदमी पार्टी का साथ भी मिल रहा है। यहां भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी लड़ाई है। चाचौड़ा में विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी रहीं पूर्व विधायक ममता मीणा ने मोर्चा संभाला है तो सामाजिक संगठनों के माध्यम से भी समीकरण साधे जा रहे हैं।
बता दें कि विधानसभा चुनाव में भाजपा ने पूर्व विधायक ममता मीणा का टिकट काट दिया था। वह आम आदमी पार्टी में शामिल हुईं और चाचौड़ा से चुनाव लड़ा। उनका मुकाबला भाजपा के साथ-साथ कांग्रेस से था। कांग्रेस ने यहां दिग्विजय सिंह के छोटे भाई लक्ष्मण सिंह को प्रत्याशी बनाया था, जो चुनाव हार गए।
ममता मीणा 27 हजार से अधिक मत लेकर तीसरे स्थान पर रहीं थीं। आम आदमी पार्टी विपक्षी दलों के इंडी गठबंधन का हिस्सा है, इस कारण वह दिग्विजय सिंह के प्रचार में जुटी हैं। उनके पति रघुवीर मीणा सामाजिक संगठनों से जुड़े हैं और क्षेत्र में सक्रिय भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *