राज्यसभा चुनाव में हुई क्रॉस वोटिंग, क्या हिमाचल में गिर जाएगी कांग्रेस सरकार

शिमला। हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा की एक सीट के लिए वोटिंग जारी है। खबर है कि कांग्रेस के कुछ विधायक क्रॉस वोटिंग कर सकते हैं। यदि ऐसा हुआ तो न केवल कांग्रेस के हाथ से यह राज्यसभा सीट चली जाएगी, बल्कि विधानसभा में सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार पर भी संकट गहरा जाएगा।
हिमाचल में कांग्रेस ने अभिषेक मनु सिंघवी, तो भाजपा ने हर्ष महाजन को मैदान में उतारा है। हिमाचल की 68 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस के 40 विधायक हैं। कांग्रेस का दावा है कि 3 निर्दलीय विधायक भी उसके साथ हैं। भाजपा के 25 विधायक हैं।
भाजपा के हर्ष महाजन को जीत के लिए 7 कांग्रेस विधायक और 3 निर्दलीयों विधायकों का साथ अनिवार्य है। दूसरी स्थिति यह है कि कांग्रेस के 13 विधायक मतदान ही न करें।
यदि कांग्रेस के 7 विधायक क्रॉस वोटिंग करते हैं तो हिमाचल प्रदेश में सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार भी अल्पमत में आ जाएगी। 2022 के हिमाचल विधानसभा चुनावों के अनुसार, प्रदेश में बहुमत का आंकड़ा 35 है। कांग्रेस के पास अभी 40 विधायक हैं। यदि 7 विधायक बागी होते हैं तो विधानसभा में गणित गड़बड़ा जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *