हरियाणा के रणदीप हड्डा, जयदीप अहलावत और राजकुमार राव ने एक से बढ़कर एक फिल्मों से जीता फैंस का दिल

बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर रणदीप हुड्डा हरियाणा के रोहतक से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता रणबीर सिंह हुड्डा रोहतक में सर्जन हैं। रणदीप ने अपना बचपन वहीं गुजारा है। रणदीप अक्सर अपने परिवार से मिलने रोहतक जाते हैं।
शानदार फिल्में देकर इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने वाले जयदीप अहलावत हरियाणा से हैं। वे भी रोहतक जिले के खरकारा गांव के रहने वाले हैं। सालों पहले जयदीप मुंबई आए और फिर उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
राजकुमार राव भी हरियाणा के गुरुग्राम से ताल्लुक रखते हैं। एक्टर ने अपनी पढ़ाई भी गुरुग्राम से पूरी की है। इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के आत्मा राम सनातन धर्म कॉलेज से अपनी पढ़ाई पूरी की है। आज वे मुंबई में हैं और अपनी बेहतरीन एक्टिंग से लोगों का दिल जीत रहे हैं।
टीवी के मशहूर कॉमेडियन सुनील ग्रोवर भी हरियाणा से हैं। सुनील का जन्म हरियाणा के सिरसा जिले में हुआ था। कॉमेडी नाइट्स विद कपिल से सुनील को काफी फेम मिली।
ऐसे बहुत से स्टार हैं जो की हरियाणा से हैं और सुपरहिट फिल्मो से जिन्होंने लोगों का दिल जीता है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *