एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं की परीक्षाएं 25 फरवरी से होंगी, टाइम टेबल जारी

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं 12वीं की परीक्षाएं अगले साल 25 फरवरी से शुरू होंगी।
मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं अगले साल 25 फरवरी से शुरू होकर 19 मार्च तक चलेंगी। माध्यमिक शिक्षा मंडल ने मंगलवार को टाइम टेबल टाइम जारी कर दिया है। दोनों परीक्षाओं में 18 लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे।
परीक्षा का समय सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक रहेगा। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर सुबह आठ बजे उपस्थित होना अनिवार्य होगा। परीक्षा प्रारंभ होने के निर्धारित समय से 15 मिनट पूर्व परीक्षार्थी को पहुंचना अन‍िवार्य है। इसके बाद किसी छात्र को प्रवेश नहीं द‍िया जाएगा। परीक्षा की तिथि सार्वजनिक अथवा स्थानीय अवकाश से अप्रभावित रहेगी। हाईस्कूल की परीक्षा 27 फरवरी से शुरू होकर 19 मार्च तक चलेगी।वहीं हायरसेंकंडरी की परीक्षाएं 25 फरवरी से शुरू होकर 24 मार्च तक चलेंगी।
छह मार्च गणित 100 दस मार्च सामाज‍िक विज्ञान 300 13 मार्च विज्ञान 200 19 मार्च
31 जुलाई को घोषित हुआ था सप्‍लीमेंट्री का रिजल्‍ट
माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश ने गत 31 जुलाई, 2024 को एमपीबीएसई 10वीं और 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2024 जारी कर दिया था। जो छात्र सप्लीमेंट्री परीक्षा में शामिल हुए हैं, वे आधिकारिक रिजल्ट पोर्टल पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से एमपी 10वीं और 12वीं के नतीजे देख सकते हैं।

10वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा में कुल 106,809 छात्र शामिल हुए, जिनमें से 79,065 पास हुए। कक्षा 10 के छात्रों का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 74.04% है, जबकि कक्षा 12 के लिए 62.42%% है।
12वीं सप्लीमेंट्री के लिए कुल 99,568 छात्र शामिल हुए, जिनमें से 62,147 पास हुए। एमपी 10वीं, 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2024 डाउनलोड करने के लिए छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा और आवेदन संख्या और रोल नंबर का उपयोग करके लॉगिन करना होगा।

 

Leave a Comment