भोपाल की अंजना यादव ने ऑस्ट्रेलिया की सबसे ऊंची चोंटी पर फहराया तिरंगा

मध्य प्रदेश के भोपाल शहर की बेटी अंजना यादव ने पर्वतारोहण के क्षेत्र में एक और उपलब्धि प्राप्त की है। उन्होंने आस्ट्रेलिया महाद्वीप की सबसे ऊंची चोंटी माउंट कोजिअस्को को फतह कर तिरंगा फहराया है। वह सुबह नौ बजकर पांच मिनट पर चोंटी पर पहुंची।

अंजना यादव के अनुसार हमारी टीम ने लास्ट कैम्प से समिट के लिए रात दो बजे रवाना हुई। इस दौरान मौसम का तापमान -4 से -5 डिग्री सेल्सियस रहा। हमारी टीम में कुल 11 सदस्य रहे। जिसमें पांच पुरुष और छह महिला शामिल रहे। इस टीम के लीडर हरियाणा के नरेंद्र यादव रहे। इस टीम में चार राज्यों के पर्वतारोही शामिल रहे जिसमें मप्र की अंजना यादव के अलावा छत्तीसगढ़, हरियाणा और उत्तरप्रदेश शामिल हैं।

इस पूरे अभियान का आयोजन मिशन पासिबल, दिल्ली स्थित कंपनी ने किया था। अंजना ने बताया कि मैं देशवासियों को 78वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आस्ट्रेलिया की सबसे ऊंची चाेंटी पर पहुंचकर शुभकामनाएं देना चाहती थी। इसलिए इस अभियान में भाग लिया। जिसके लिए मैं खुद को गौरवांवित महसूस कर रही हूं।

गांव की पहाड़ियों पर चढ़कर करती हैं अभ्यास

पर्वतारोही अंजना यादव रायसेन जिले के सेमरी गांव की निवासी हैं। अंजना ने बताया कि पिछले स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्बुस जो कि 18510 फीट ऊंचा है उसे पर तिरंगा फहराया था। अंजना के गांव सेमरी दीवानगंज के आसपास बहुत से छोटे-छोटे पहाड़ हैं, जिसमें सोनागिरी, हलाली बांध आदि हैं, इनका काफी सहारा मिला और इन्हीं जगहों पर तैयारी की। इसके अलावा भोपाल की मनुआभान टेकरी को कई बार चढ़कर अभ्यास किया। उन्होंने बताया कि वह हरदिन 10 किलोमीटर साइकिल चलाती हैं और जिम जाती हैं।

हिमालय सहित कई ऊंची चोटी पर फहराया है तिरंगा

इससे पहले भी अंजना यादव ने 15 अगस्त 2021 को हिमाचल की यूनम: पीक 20 हजार फीट को फतह किया। इसके बाद माउंट फ्रेंडशिप पीक 17,346 फीट, माउंट रैनो पीक 16,023 फीट, माउंट एवरेस्ट बेस हैं। 17,598 फीट, माउंट गोकू पीक 17,929 फीट और माउंट पतालशू पीक 13,800 फीट पर भी चढ़ाई कर ध्वजारोहण कर चुकी हैं। इस दौरान अंजना यादव ने बताया कि मुझे आगे भी कई पर्वतों पर तिरंगा फहराने की ललक है।

Leave a Comment