प्रोग्रेस ऑफ़ इंडिया न्यूज
भोपाल, 29 जुलाई। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा को एकतरफा जीत हासिल हुई है।
जिला पंचायत अध्यक्षों और उपाध्यक्षों के चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद शिवराज ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, “पंचायत चुनावों में भाजपा तीनों प्रारूप में एकतरफा विजयी रही है। लोगों ने गांवों, कस्बों और शहरों में पार्टी का बड़े पैमाने पर समर्थन किया है। “
उन्होंने कहा कि भाजपा समर्थित उम्मीदवारों ने मध्य प्रदेश की कुल
23,000 पंचायतों में से 20,613 यानी 90 प्रतिशत के सरपंच पद पर जीत हासिल की है। इनमें से 625 पर भाजपा समर्थित उम्मीदवारों को निर्विरोध जीत हासिल हुई है। शिवराज से कहा कि इसी तरह प्रदेश की 312 जनपद पंचायतों में से

भाजपा समर्थित उम्मीदवारों ने 227 में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों पर जीत हासिल की है, जबकि 20 अन्य विजयी प्रत्याशी भी पार्टी से जुड़े थे और शेष 64 सीटों पर कांग्रेस विजयी रही है। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्षों व उपाध्यक्षों के चुनाव में प्रदेश के कुल 51 जिलों में से 41 पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी जीते हैं।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश के शहरी प्रशासन एवं विकास मंत्री भूपेंद्र सिंह और चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग भी मौजूद थे।
– रिपोर्ट
प्रोग्रेस ऑफ़ इंडिया न्यूज
संपादक :आर पी त्रिपाठी
- उद्यान अधिकारी संयुक्त भर्ती परीक्षा- 2024 के परिणाम घोषितम.प्र. राज्य कर्मचारी चयन मंडल, भोपाल द्वारा उद्यान अधिकारी संयुक्त भर्ती परीक्षा-2024 के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी अपना परीक्षा परिणाम ई.एस.बी. की वेबसाइट www.esb.mp.gov.in से डाउनलोट/ मुद्रित कर सकते है। मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मण्डल द्वारा 2 जून 2025 को समूह-1 उपसमूह-1 के अंतर्गत जिला वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी भर्ती… Read more: उद्यान अधिकारी संयुक्त भर्ती परीक्षा- 2024 के परिणाम घोषित
- सतपुड़ा ताप विद्युत गृह सारनी की यूनिट नंबर 10 ने लगातार 150 दिन तक किया विद्युत उत्पादनमध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी (MPPGCL) के सतपुड़ा ताप विद्युत गृह सारनी (STPS) की 250 मेगावाट क्षमता की यूनिट नंबर 10 ने अभियंताओं व तकनीकी कर्मियों के असाधारण समर्पण व कड़ी मेहनत की बदौलत 150 दिन तक सतत् और निर्बाध विद्युत उत्पादन करने में सफलता हासिल की है। यह यूनिट इस वर्ष 5… Read more: सतपुड़ा ताप विद्युत गृह सारनी की यूनिट नंबर 10 ने लगातार 150 दिन तक किया विद्युत उत्पादन
- मंत्री श्री पटेल ने म.प्र. भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार मंडल की बैठक लीश्रम मंत्री एवं भवन एवं संनिर्माण कर्मकार मण्डल के अध्यक्ष श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने म.प्र. भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल की 40वीं बैठक मंगलवार को होटल पलाश में ली। बैठक में श्रम मंत्री श्री पटेल ने मंडल के कार्यों की समीक्षा करते हुए, 39वीं बैठक में किए गए निर्णयों… Read more: मंत्री श्री पटेल ने म.प्र. भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार मंडल की बैठक ली
- राजनीति के पंडित थे पूर्व मुख्यमंत्री श्रद्धेय द्वारका प्रसाद मिश्र : मुख्यमंत्री डॉ. यादवमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. द्वारका प्रसाद मिश्र की जयंती पर मंगलवार को विधानसभा के सेंट्रल हॉल में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश के विकास में श्रद्धेय द्वारका प्रसाद मिश्र का योगदान सदैव याद किया जाएगा। उन्हें राजनीति का पंडित कहा… Read more: राजनीति के पंडित थे पूर्व मुख्यमंत्री श्रद्धेय द्वारका प्रसाद मिश्र : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा पूर्व राज्यपाल श्री मलिक के निधन पर शोक व्यक्तमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्व राज्यपाल एवं वरिष्ठ नेता श्री सत्यपाल मलिक के असामयिक निधन पर गहन दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से स्व. श्री मलिक की पुण्यात्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शोकाकुल परिवारजनों के प्रति संवेदनाएं प्रकट की हैं।