भोपाल। शुक्रवार को पूर्व प्रदेश की सरकार ने आम चुनाव की रणभेरी बजने से शासकीय कर्मचारियों के हित में एक बड़ी घोषणा की। राज्य शासन के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 4 प्रतिशत बढ़ा दिया गया है। इसका लाभ सात लाख कर्मचारियों को मिलेगा।
सीएम डॉ मोहन यादव ने एक्स हैंडल पर इसकी सूचना पोस्ट कर कर्मचारियों को बधाई दी है। शासकीय सेवकों को देय महंगाई भत्ते की दर में 4% वृद्धि का निर्णय लिया गया है। इस वृद्धि के उपरांत महंगाई भत्ते की दर 1 जुलाई, 2023 से कुल 46% हो जाएगी।
पहले प्रदेश के कर्मचारियों को 42 फीसदी की दर से महंगाई भत्ता मिलता था लेकिन अब 46 फीसदी की दर से महंगाई भत्ता मिलेगा। जुलाई 2023 से होगा देय। अप्रैल में मिलने वाले मार्च के वेतन भुगतान से किया जाएगा लागू। जुलाई, अगस्त और सितंबर 2024 में 3 किस्तों में एरियर मिलेगा। हालांकि केंद्रीय कर्मचारियों की तुलना में अभी भी राज्य के कर्मचारियों को चार प्रतिशत कम भत्ता मिलेगा।







