इंदौर। देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर भारत में तेज हवाएं चल सकती है। राजधानी दिल्ली के मौसम की बात की जाए तो यहां दिन में आज बादल छाए रह सकते हैं। मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में बारिश के साथ ओले गिरने की भी संभावना जताई है।
मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी दिल्ली में आज सुबह हल्की ठंड पड़ सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहने की आशंका है। IMD के मुताबिक, दिल्ली में आगामी 2 से 3 दिनों तक बादल छाए रह सकते हैं। मौसम विभाग ने मध्यप्रदेश के कुछ जिलों में ओले गिरने की संभावना जताई है। इससे किसानों की परेशानी बढ़ सकती है।
IMD के मुताबिक, पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का दौर लगातार चल रहा है। हिमाचल के मनाली में इन दिनों पर्यटक बर्फबारी का खूब आनंद ले रहे हैं। मौसम विभाग ने उत्तराखंड के उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ में हल्की बारिश की संभावना जताई है। IMD के मुताबिक, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अगले 48 घंटे के दौरान बारिश या बर्फबारी हो सकती है।
