बेमेतरा के बिरनपुर हत्‍याकांड में शामिल 12 प्रमुख आरोपितों के खिलाफ एफआईआर दर्ज, एक्‍शन में आई सीबीआई

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के बिरनपुर गांव में सांप्रदायिक दंगे के मामले की जांच सीबीआइ को सौंपते ही एजेंसी एक्‍शन में आ गई है। सीबीआइ ने भुवेश्‍वर साहू हत्‍याकांड में शामिल 12 प्रमुख आरोपितों के खिलाफ एफआइआर दर्ज की है।
सीबीआई की ओर से दर्ज एफआइआर में नवाब खान, जलील खान, बशीर खान, मुख्‍तार मोहम्‍मद, शफीक मोहम्‍मद, अब्‍दुल खान, अकबर खान, मोहम्‍मद जनाब, अयुब खान, निजामुददीन, राशिद खान, कल्‍लू खान शामिल है।
बतादें कि आठ अप्रैल 2023 को बेमेतेरा जिले के बिरनपुर गांव में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक हिंसा में भाजपा विधायक विधायक ईश्‍वर साहू के बेटे भुवनेश्वर साहू की हत्या हो गई थी। इसके तीन दिन बाद 11 अप्रैल को बिरनपुर गांव के ही पिता-पुत्र रहीम मोहम्मद और ईदुल मोहम्मद की लाश मिली थी।
केंद्र सरकार की ओर से शुक्रवार को इस मामले की सीबीआई की जांच को लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है। छत्तीसगढ़ राज्य में सीजीपीएससी भर्ती घोटाले के बाद यह दूसरा मामला है, जिसकी जांच सीबीआई करेगी।