छिंदवाड़ा में इस बार असली कमल खिलेगा और नकली भागेगा
~ कमल पटेल।
बैतूल (प्रोग्रेस ऑफ़ इंडिया न्यूज)। प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल ने गुरुवार को बैतूल में मीडिया से चर्चा में पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ को धोखेबाज बताते हुए कहा कि वो जो कहते हैं, करते नही हैं। जनता भी अब समझ गई है। अगले विधानसभा चुनाव में छिंदवाड़ा जिले की सातों विधानसभा सीटों और लोकसभा की सीट भाजपा जीतेगी। छिंदवाड़ा में असली कमल खिलेगा और नकली कमल भागेगा।

बैतूल (प्रोग्रेस ऑफ़ इंडिया न्यूज)। प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल ने गुरुवार को बैतूल में मीडिया से चर्चा में पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ को धोखेबाज बताते हुए कहा कि वो जो कहते हैं, करते नही हैं। जनता भी अब समझ गई है। अगले विधानसभा चुनाव में छिंदवाड़ा जिले की सातों विधानसभा सीटों और लोकसभा की सीट भाजपा जीतेगी। छिंदवाड़ा में असली कमल खिलेगा और नकली कमल भागेगा। कृषि मंत्री पटेल ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ नीचे तक जनता को मिल रहा है। इसी कारण छिंदवाड़ा में कमल नाथ भी हारेंगे, कमल नाथ होंगे अनाथ। कृषि मंत्री पटेल ने कहा कि छिंदवाड़ा में कमल नाथ ने कालेज खोला था, ढोल बजाने की ट्रेनिंग देने के लिए और ढोर चराने के लिए। पूरे कांग्रेसी एकत्र हो और छिंदवाड़ा जाकर ढोल बजाने की ट्रेनिंग लो।
कृषि मंत्री कमल पटेल ने मीडिया से चर्चा में कहा कि प्रदेश में 41 लाख टन गेहूं समर्थन मूल्य से अधिक दाम पर व्यापारियों ने खरीदा है। इसमें से 10 से 12 लाख टन गेहूं ही पोर्ट पर पहुंचा। शेष गेहूं दाम बढ़ने की उम्मीद में व्यापारियों ने स्टाक कर लिया। आटे के दाम 33 रुपये किलो हो गए, इस कारण सरकार ने निर्यात पर रोक लगाई है।
अनाथ हो चुके है पूर्व सीएम कमलनाथ
~भाजपा
कमल नाथ पर बरसे कमल पटेल
कमल पटेल ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जनकल्याणकारी योजनाओं को छिंदवाड़ा जिले में जन जन तक पहुंचने का काम किया जा रहा है।कमलनाथ ने ढोर चराने और बैंड बजाने के कॉलेज छिंदवाड़ा में खोल रखे है।
भाजपा सक्रिय हो रही है
मध्य प्रदेश में 2023 में विधानसभा चुनाव है । चुनावी को लेकर भाजपा अभी से सक्रिय दिखाई दे रही है। छिंदवाड़ा विधानसभा में खासतौर पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और सांसद नकुल नाथ के सांसद क्षेत्र में कृषि मंत्री कमल पटेल को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
Report : प्रोग्रेस ऑफ़ इंडिया न्यूज
- उद्यान अधिकारी संयुक्त भर्ती परीक्षा- 2024 के परिणाम घोषितम.प्र. राज्य कर्मचारी चयन मंडल, भोपाल द्वारा उद्यान अधिकारी संयुक्त भर्ती परीक्षा-2024 के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं।… Read more: उद्यान अधिकारी संयुक्त भर्ती परीक्षा- 2024 के परिणाम घोषित
- सतपुड़ा ताप विद्युत गृह सारनी की यूनिट नंबर 10 ने लगातार 150 दिन तक किया विद्युत उत्पादनमध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी (MPPGCL) के सतपुड़ा ताप विद्युत गृह सारनी (STPS) की 250 मेगावाट क्षमता की यूनिट नंबर… Read more: सतपुड़ा ताप विद्युत गृह सारनी की यूनिट नंबर 10 ने लगातार 150 दिन तक किया विद्युत उत्पादन
- मंत्री श्री पटेल ने म.प्र. भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार मंडल की बैठक लीश्रम मंत्री एवं भवन एवं संनिर्माण कर्मकार मण्डल के अध्यक्ष श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने म.प्र. भवन एवं अन्य… Read more: मंत्री श्री पटेल ने म.प्र. भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार मंडल की बैठक ली
- राजनीति के पंडित थे पूर्व मुख्यमंत्री श्रद्धेय द्वारका प्रसाद मिश्र : मुख्यमंत्री डॉ. यादवमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. द्वारका प्रसाद मिश्र की जयंती पर मंगलवार को विधानसभा के सेंट्रल… Read more: राजनीति के पंडित थे पूर्व मुख्यमंत्री श्रद्धेय द्वारका प्रसाद मिश्र : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा पूर्व राज्यपाल श्री मलिक के निधन पर शोक व्यक्तमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्व राज्यपाल एवं वरिष्ठ नेता श्री सत्यपाल मलिक के असामयिक निधन पर गहन दु:ख… Read more: मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा पूर्व राज्यपाल श्री मलिक के निधन पर शोक व्यक्त