मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जल जीवन मिशन की समीक्षा में दिए निर्देश।

भोपाल। मध्य प्रदेश के हर घर में नल से जल पहुंचाना सरकार की प्रतिबद्धता है। इस काम में विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और न ही गुणवत्ता से कोई समझौता स्वीकार होगा। समय सीमा में काम पूरा कराएं। निर्माण एजेंसियों को उनकी क्षमता के अनुसार ही काम दिया जाए और इसकी नियमित निगरानी भी हो। यह निर्देश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में आयोजित जल जीवन मिशन की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को दिए।
उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन में संचालित गतिविधियों को समय सीमा में पूरा कराने के लिए पर्याप्त तकनीकी अमला उपलब्ध कराया जाएगा। जहां जल स्रोत कमजोर हों, वहां उसे समृद्ध करने के लिए जलाभिषेक अभियान में विशेष प्रयास किए जाएं। इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश के 51 हजार 585 ग्रामों में जल जीवन मिशन के तहत पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जानी है। 39 हजार 565 ग्रामों के लिए स्वीकृतियां जारी की जा चुकी हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को जल प्रदाय योजनाओं की प्रगति और पूर्णता की संभावित तिथि की माहवार जानकारी देने के निर्देश दिए। बैठक में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी राज्यमंत्री बृजेन्द्र सिंह यादव, मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मलय श्रीवास्तव सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
- उद्यान अधिकारी संयुक्त भर्ती परीक्षा- 2024 के परिणाम घोषितम.प्र. राज्य कर्मचारी चयन मंडल, भोपाल द्वारा उद्यान अधिकारी संयुक्त भर्ती परीक्षा-2024 के परिणाम घोषित कर… Read more: उद्यान अधिकारी संयुक्त भर्ती परीक्षा- 2024 के परिणाम घोषित
- सतपुड़ा ताप विद्युत गृह सारनी की यूनिट नंबर 10 ने लगातार 150 दिन तक किया विद्युत उत्पादनमध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी (MPPGCL) के सतपुड़ा ताप विद्युत गृह सारनी (STPS) की 250 मेगावाट क्षमता… Read more: सतपुड़ा ताप विद्युत गृह सारनी की यूनिट नंबर 10 ने लगातार 150 दिन तक किया विद्युत उत्पादन
- मंत्री श्री पटेल ने म.प्र. भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार मंडल की बैठक लीश्रम मंत्री एवं भवन एवं संनिर्माण कर्मकार मण्डल के अध्यक्ष श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने म.प्र.… Read more: मंत्री श्री पटेल ने म.प्र. भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार मंडल की बैठक ली
- राजनीति के पंडित थे पूर्व मुख्यमंत्री श्रद्धेय द्वारका प्रसाद मिश्र : मुख्यमंत्री डॉ. यादवमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. द्वारका प्रसाद मिश्र की जयंती पर मंगलवार को… Read more: राजनीति के पंडित थे पूर्व मुख्यमंत्री श्रद्धेय द्वारका प्रसाद मिश्र : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा पूर्व राज्यपाल श्री मलिक के निधन पर शोक व्यक्तमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्व राज्यपाल एवं वरिष्ठ नेता श्री सत्यपाल मलिक के असामयिक निधन… Read more: मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा पूर्व राज्यपाल श्री मलिक के निधन पर शोक व्यक्त