दिल्ली पहुंचीं NDA की राष्ट्रपति प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू, पीएम मोदी से मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को एनडीए की ओऱ से राष्ट्ररति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुर्मू से मुलाकात की कुछ तस्वीरें अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर भी शेयर की हैं। उन्होंने इसके साथ कहा कि द्रौपदी मुर्मू की उम्मीदवारी की देश भर में तथा समाज के सभी वर्गों की तरफ से सराहना की जा रही है।

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने गुरुवार को कहा कि राष्ट्रपति पद के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की ओर से द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) की उम्मीदवारी की देश भर में तथा समाज के सभी वर्गों की ओर से सराहना की जा रही है। राष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने अपने गृह राज्य ओड़िशा से दिल्ली पहुंची मुर्मू से मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने यह बात कही। उन्होंने ट्विटर पर इस मुलाकात की तस्वीरें साझा कीं।

https://twitter.com/narendramodi/status/1539894578848813056?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1539894578848813056%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fd-11262333082566661495.ampproject.net%2F2206101637000%2Fframe.html

मोदी ने कहा, ‘द्रौपदी मुर्मू जी से मुलाकात की। राष्ट्रपति पद के लिए उनकी उम्मीदवारी का देश भर में और समाज के सभी वर्गों द्वारा सराहना की जा रही है। जमीनी समस्याओं के प्रति उनकी समझ और भारत के विकास को लेकर उनकी दृष्टि उत्कृष्ट है।’राजग की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद मुर्मू आज दिल्ली पहुंचीं ओर सबसे पहले प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की।

64 वर्षीय मुर्मू प्रधानमंत्री मोदी और पार्टी के शीर्ष नेताओं की उपस्थिति में शुक्रवार को नामांकन पत्र दाखिल करेंगी। इसके अलावा एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू से भारत के उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने भी मुलाकात की।

प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा उनके प्रस्तावकों में शामिल होंगे। आपको बता दें कि पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा विपक्ष की ओर से संयुक्त उम्मीदवार हैं। राष्ट्रपति पद के लिए मतदान 18 जुलाई को होगा। वर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्त हो रहा है।

– प्रोग्रेस ऑफ़ इंडिया न्यूज

ये भी देखे

http://*राष्ट्रपति पद की राजग उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *