पार्षद दल में रहेगा भाजपा का बहुमत, कांग्रेस को भी मिली 15 सीट, कटनी में आप नहीं खोल सकी खाता

कटनी,। कटनी शहर में बुधवार को नतीजे आ गए। महापौर पद की लड़ाई में यह यहां पर कमल पर अंगूठी भारी पड़ी। भले ही महापौर के पद को हासिल करने में भाजपा ने सफलता न पाई हो लेकिन पार्षद दल में बहुमत भाजपा का रहेगा। भाजपा ने कुल 45 में 27 सीटों पर कब्जा किया है। कांग्रेस ने 15 पार्षद जिताए हैं। वहीं तीन पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने चुनाव जीता है। कटनी में आप का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। पार्षद चुनाव में आप खाता भी नहीं खोल पाई।
भाजपा को भी कम मत नहीं मिले, लेकिन कड़े मुकाबले में भाजपा प्रत्याशी ज्योति दीक्षित को निर्दलीय प्रत्याशी प्रीति सूरी ने 5287 मतों के अंतर से पराजित कर दिया। पार्टी की पृष्ठभूमि से आने वाली भाजपा की बागी निवर्तमान पार्षद प्रीति संजीव सूरी को टिकिट न मिलने पर कटनी के नागरिकों ने प्रीति की समाज सेवा को देखते हुए उन्हें बिना दल के भी ताज पहना दिया।
कटनी का इतिहास की कुछ ऐसा रहा है कि यहां पर महापौर का चुनाव कई बार पार्टी की सीमाओं से बाहर हो चुका है। इस संबंध में स्थानीय मुड़वारा कटनी के भाजपा विधायक भी यहां पर निर्दलीय महापौर रह चुके हैं। कटनी के मतदाता पार्टी की सीमाओं को लांघ कर किन्नाार कमला मौसी की भी ताजपोशी भी कर चुके हैं। ऐसे में परिणाम वही आया है जो यहां के मतदाता का तासीर है। इसलिए यह परिणाम किसी भी स्थिति में अप्रत्याशित नहीं कहे जा सकते हैं। भाजपा को खुद इस बात का अंदेशा था। यही कारण रहा कि यहां पूरे चुनाव दिग्गजों का जमावाडा रहा। भाजपा ने कटनी की महापौर पद को प्रतिष्ठा का प्रश्न बनाया, लेकिन इसके बाद भी वह नतीजों को नहीं बदल पाई।
हालांकि चुनावों से पहले भी कटनी में स्थिति स्पष्ट नहीं थी लेकिन ज्यादातर मतदाता मुकाबले के त्रिकोणीय होने की बात कर रहे थे। कौन बनेगा महापौर इसका फैसला 20 जुलाई को ही होना था। इस बीच राजनीतिक दल सांसें थामकर अपने प्रत्याशियों की जीत की आस लगाए थे। मुकाबले कांटे का था। इस बार भाजपा को अपने ही पार्षद से कड़ी चुनौती मिली। एक पूर्व पार्षद ने बगावत कर निर्दलीय पर्चा दाखिल किया था।
12 महापौर प्रत्याशी 186 पार्षद प्रत्याशी मैदान में थे
कटनी नगर निगम में 1.94 लाख मतदाता हैं। इनमें से करीब 60 प्रतिशत ने 13 जुलाई को मतदान किया था। 45 वार्डों में पार्षद पद के 186 उम्मीदवार मैदान में थे, जबकि महापौर पद के लिए 12 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे थे। अब नतीजे सभी के सामने हैं।
महापौर पद के लिए किस प्रत्याशी को कितने मिले वोट
- क्रमांक प्रत्याशी दल वोट मिले
1 ज्योति दीक्षित भाजपा 40361
2 श्रेहा खंडेलवाल कांग्रेस 22067
3 शशिप्रभा तिवारी आप 2606
4 अंजलि बसपा 2546
5 अनीता सपा 488
6 प्रीति सूरी निर्दलीय 45648 - 7 अंकिता निर्दलीय 222
8 साजिदा बी निर्दलीय 308
9 मंजूसा गौतम निर्दलीय 275
10 निधि पुरोहित। निर्दलीय 424
11 नसीम खान निर्दलीय 448
12 सूफिया खान निर्दलीय 5118
रिपोर्ट
प्रोग्रेस ऑफ़ इंडिया न्यूज
- उद्यान अधिकारी संयुक्त भर्ती परीक्षा- 2024 के परिणाम घोषितम.प्र. राज्य कर्मचारी चयन मंडल, भोपाल द्वारा उद्यान अधिकारी संयुक्त भर्ती परीक्षा-2024 के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी अपना परीक्षा परिणाम ई.एस.बी. की वेबसाइट www.esb.mp.gov.in से डाउनलोट/ मुद्रित कर सकते है। मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मण्डल द्वारा 2 जून 2025 को समूह-1 उपसमूह-1 के अंतर्गत जिला वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी भर्ती के लिये संयुक्त… Read more: उद्यान अधिकारी संयुक्त भर्ती परीक्षा- 2024 के परिणाम घोषित
- सतपुड़ा ताप विद्युत गृह सारनी की यूनिट नंबर 10 ने लगातार 150 दिन तक किया विद्युत उत्पादनमध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी (MPPGCL) के सतपुड़ा ताप विद्युत गृह सारनी (STPS) की 250 मेगावाट क्षमता की यूनिट नंबर 10 ने अभियंताओं व तकनीकी कर्मियों के असाधारण समर्पण व कड़ी मेहनत की बदौलत 150 दिन तक सतत् और निर्बाध विद्युत उत्पादन करने में सफलता हासिल की है। यह यूनिट इस वर्ष 5 मार्च से अभी… Read more: सतपुड़ा ताप विद्युत गृह सारनी की यूनिट नंबर 10 ने लगातार 150 दिन तक किया विद्युत उत्पादन
- मंत्री श्री पटेल ने म.प्र. भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार मंडल की बैठक लीश्रम मंत्री एवं भवन एवं संनिर्माण कर्मकार मण्डल के अध्यक्ष श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने म.प्र. भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल की 40वीं बैठक मंगलवार को होटल पलाश में ली। बैठक में श्रम मंत्री श्री पटेल ने मंडल के कार्यों की समीक्षा करते हुए, 39वीं बैठक में किए गए निर्णयों के पालन प्रतिवेदन… Read more: मंत्री श्री पटेल ने म.प्र. भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार मंडल की बैठक ली
- राजनीति के पंडित थे पूर्व मुख्यमंत्री श्रद्धेय द्वारका प्रसाद मिश्र : मुख्यमंत्री डॉ. यादवमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. द्वारका प्रसाद मिश्र की जयंती पर मंगलवार को विधानसभा के सेंट्रल हॉल में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश के विकास में श्रद्धेय द्वारका प्रसाद मिश्र का योगदान सदैव याद किया जाएगा। उन्हें राजनीति का पंडित कहा जाता था। पूर्व… Read more: राजनीति के पंडित थे पूर्व मुख्यमंत्री श्रद्धेय द्वारका प्रसाद मिश्र : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा पूर्व राज्यपाल श्री मलिक के निधन पर शोक व्यक्तमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्व राज्यपाल एवं वरिष्ठ नेता श्री सत्यपाल मलिक के असामयिक निधन पर गहन दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से स्व. श्री मलिक की पुण्यात्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शोकाकुल परिवारजनों के प्रति संवेदनाएं प्रकट की हैं।