
मध्य प्रदेश में आजादी के अमृत महोत्सव की धूम है। जगह-जगह आयोजन हो रहे हैं। घर-घर तिरंगा अभियान चल रहा है। हरदा में किसानों ने अपने ट्रैक्टरों के साथ तिरंगा यात्रा निकालकर अभियान में भागीदारी की। कृषि मंत्री कमल पटेल के नेतृत्व में हजारों किसान इस यात्रा में शामिल हुए। हर ट्रैक्टर पर तिरंगा लगाया गया था।

आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के तहत कश्मीर, लेह लद्दाख से लेकर पूर्वांचल के साथ कन्याकुमारी तक 13 अगस्त से 15 अगस्त तक घर-घर तिरंगा अभियान मनाया जा रहा है, वहीं मध्य प्रदेश के हरदा में भी अनोखे अंदाज में सेलिब्रेट किया गया। कृषि मंत्री कमल पटेल के नेतृत्व में एक हजार से ज्यादा किसान 14 अगस्त रविवार को अपनी परंपरागत ड्रेस-धोती, कुर्ता के साथ साफा बांधकर तिरंगा यात्रा में शरीक हुए।

सभी किसानों ने अपने-अपने ट्रैक्टरों के ऊपर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहरा रखा था। एक साथ जब इतने ट्रैक्टर तिरंगा लगाकर शहर की सड़कों पर निकले तो अलग ही माहौल नजर आया। किसानों ने महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया, वहीं राष्ट्रीय गानों की धुनों पर कृषि मंत्री कमल पटेल के साथ किसानों ने डांस भी किया।
रिपोर्ट
प्रोग्रेस ऑफ़ इंडिया न्यूज
- जबलपुर में जल स्त्रोंतों के उद्गम स्थल को बेहतर बनाने की मुहिम

- सरपंच संवाद कार्यक्रम से सामाजिक सरोकार

- निजी क्षेत्र की सहभागिता से सतत विकास की रफ्तार तेज करेगा मध्यप्रदेश

- पौधरोपण में वैज्ञानिक और टिकाऊ तकनीकों के उपयोग के लिए प्रशिक्षण मनरेगा के तहत इंजीनियर और कृषि सखियों को दिया जा रहा है तकनीकी प्रशिक्षण

- प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सहकारिता को मिल रहे नए आयाम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव








