Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी को देखने के लिए वृंदावन गार्डन के बाहर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई है जिसे अंदर जाने से रोकने के लिए पुलिस को मशक्कत करना पड़ी। इस दौरान प्रियंका गांधी वाड्रा अपने पति राबर्ट वाड्रा और बेटे रेहान के साथ वापस रवाना हो गई हैं।

Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी को देखने के लिए वृंदावन गार्डन के बाहर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई है जिसे अंदर जाने से रोकने के लिए पुलिस को मशक्कत करना पड़ी। इस दौरान प्रियंका गांधी वाड्रा अपने पति राबर्ट वाड्रा और बेटे रेहान के साथ वापस रवाना हो गई हैं।
भारत जोड़ा यात्रा के दौरान बड़वाह में टी ब्रेक हुआ, इस दौरान धक्का-मुक्की से कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह गिर गए https://t.co/WWcV1cWLKc#BharatJodaYatra #RahulGandhi #MadhyaPradesh #Naidunia pic.twitter.com/LWRp8MlF2b
— NaiDunia (@Nai_Dunia) November 26, 2022
भारत जोड़ो यात्रा में टी ब्रेक के दौरान धक्का-मुक्की में दिग्विजय सिंह गिर गए। यात्रा में शामिल होने के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल अपने मंत्रियों के साथ आज इंदौर पहुंचेंगे।


बड़वाह से मनिहार के बीच जंगल के रास्ते में एक व्यक्ति कार के स्टेरिंग पर सर रखकर बैठा था। पूछताछ करने पर जब उसने कोई जवाब नहीं दिया तो लोगों को लगा कि यह बेहोश हो चुका है। इस दौरान राहुल गांधी की यात्रा भी वहां तक आ पहुंची थी, हालांकि राहुल गांधी कुछ दूरी पर थे।पुलिसकर्मियों के साथ में वहां उपस्थित लोगों ने कार का कांच तोड़ने का प्रयास किया। तभी आवाज सुनकर व्यक्ति की नींद खुली तो सभी ने राहत की सांस ली।
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में छत्तीसगढ़ के मंत्री टीएस सिंहदेव छत्तीसगढ़ की माटी और पौधा लेकर शामिल हुए https://t.co/WWcV1cWLKc#BharatJodaYatra #RahulGandhi #MadhyaPradesh #Naidunia pic.twitter.com/W2lMAcMYAz
— NaiDunia (@Nai_Dunia) November 26, 2022
यात्रा के दौरान मोरटक्का में राहुल गांधी ममता निषाद से मिले, ममता ने उन्हें नाविक की तस्वीर भेंट की। यात्रा में प्रियंका गांधी वाड्रा, कमल नाथ समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हैं। यात्रा मार्ग पर दोनों ओर राहुल गांधी को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ लगी हुई है। धूल न उड़े इसलिए मार्ग पर पानी का छिड़काव किया गया है। जैसे-जैसे यात्रा आगे बढ़ रही है और दिन चढ़ रहा है, इसमें और लोग शामिल होते जा रहे हैं।

बड़वाह के बाहरी क्षेत्र में राहुल गांधी के स्वागत के लिए कई स्कूली बच्चे कुछ इस अंदाज में मौजूद थे। दरअसल स्कूल में वार्षिक उत्सव की तैयारियां चल रही थी। भारत जोड़ो यात्रा को देखकर बच्चे और शिक्षक बाहर आ गए।

महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर किया राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का स्वागत।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम छत्तीसगढ़ की सात नदियों का जल और माटी लेकर पहुंचे https://t.co/WWcV1cWLKc#BharatJodaYatra #RahulGandhi #MadhyaPradesh #Naidunia pic.twitter.com/LJGUoML7e9
— NaiDunia (@Nai_Dunia) November 26, 2022