पार्षद दल में रहेगा भाजपा का बहुमत, कांग्रेस को भी मिली 15 सीट, कटनी में आप नहीं खोल सकी खाता

कटनी,। कटनी शहर में बुधवार को नतीजे आ गए। महापौर पद की लड़ाई में यह यहां पर कमल पर अंगूठी भारी पड़ी। भले ही महापौर के पद को हासिल करने में भाजपा ने सफलता न पाई हो लेकिन पार्षद दल में बहुमत भाजपा का रहेगा। भाजपा ने कुल 45 में 27 सीटों पर कब्जा किया है। कांग्रेस ने 15 पार्षद जिताए हैं। वहीं तीन पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने चुनाव जीता है। कटनी में आप का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। पार्षद चुनाव में आप खाता भी नहीं खोल पाई।
भाजपा को भी कम मत नहीं मिले, लेकिन कड़े मुकाबले में भाजपा प्रत्याशी ज्योति दीक्षित को निर्दलीय प्रत्याशी प्रीति सूरी ने 5287 मतों के अंतर से पराजित कर दिया। पार्टी की पृष्ठभूमि से आने वाली भाजपा की बागी निवर्तमान पार्षद प्रीति संजीव सूरी को टिकिट न मिलने पर कटनी के नागरिकों ने प्रीति की समाज सेवा को देखते हुए उन्हें बिना दल के भी ताज पहना दिया।
कटनी का इतिहास की कुछ ऐसा रहा है कि यहां पर महापौर का चुनाव कई बार पार्टी की सीमाओं से बाहर हो चुका है। इस संबंध में स्थानीय मुड़वारा कटनी के भाजपा विधायक भी यहां पर निर्दलीय महापौर रह चुके हैं। कटनी के मतदाता पार्टी की सीमाओं को लांघ कर किन्नाार कमला मौसी की भी ताजपोशी भी कर चुके हैं। ऐसे में परिणाम वही आया है जो यहां के मतदाता का तासीर है। इसलिए यह परिणाम किसी भी स्थिति में अप्रत्याशित नहीं कहे जा सकते हैं। भाजपा को खुद इस बात का अंदेशा था। यही कारण रहा कि यहां पूरे चुनाव दिग्गजों का जमावाडा रहा। भाजपा ने कटनी की महापौर पद को प्रतिष्ठा का प्रश्न बनाया, लेकिन इसके बाद भी वह नतीजों को नहीं बदल पाई।
हालांकि चुनावों से पहले भी कटनी में स्थिति स्पष्ट नहीं थी लेकिन ज्यादातर मतदाता मुकाबले के त्रिकोणीय होने की बात कर रहे थे। कौन बनेगा महापौर इसका फैसला 20 जुलाई को ही होना था। इस बीच राजनीतिक दल सांसें थामकर अपने प्रत्याशियों की जीत की आस लगाए थे। मुकाबले कांटे का था। इस बार भाजपा को अपने ही पार्षद से कड़ी चुनौती मिली। एक पूर्व पार्षद ने बगावत कर निर्दलीय पर्चा दाखिल किया था।
12 महापौर प्रत्याशी 186 पार्षद प्रत्याशी मैदान में थे
कटनी नगर निगम में 1.94 लाख मतदाता हैं। इनमें से करीब 60 प्रतिशत ने 13 जुलाई को मतदान किया था। 45 वार्डों में पार्षद पद के 186 उम्मीदवार मैदान में थे, जबकि महापौर पद के लिए 12 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे थे। अब नतीजे सभी के सामने हैं।
महापौर पद के लिए किस प्रत्याशी को कितने मिले वोट
- क्रमांक प्रत्याशी दल वोट मिले
1 ज्योति दीक्षित भाजपा 40361
2 श्रेहा खंडेलवाल कांग्रेस 22067
3 शशिप्रभा तिवारी आप 2606
4 अंजलि बसपा 2546
5 अनीता सपा 488
6 प्रीति सूरी निर्दलीय 45648 - 7 अंकिता निर्दलीय 222
8 साजिदा बी निर्दलीय 308
9 मंजूसा गौतम निर्दलीय 275
10 निधि पुरोहित। निर्दलीय 424
11 नसीम खान निर्दलीय 448
12 सूफिया खान निर्दलीय 5118
रिपोर्ट
प्रोग्रेस ऑफ़ इंडिया न्यूज
- उज्जैन पहुंचे कवि कुमार विश्वास, भगवान महाकाल के किए दर्शनउज्जैन। प्रसिद्ध कवि व कथाकार कुमार विश्वास धार्मिक नगरी उज्जैन पहुंचे। जहां उन्होंने महाकाल मंदिर पहुंचकर भगवान महाकालेश्वर के दर्शन किए। नदी हाल में बैठकर ध्यान लगाया। इस दौरान कुमार विश्वास पूरी तरह भक्ति में लीन दिखाई दिए। कवि कुमार विश्वास सोमवार को मध्य प्रदेश के उज्जैन प्रवास पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने श्री महाकालेश्वर… Read more: उज्जैन पहुंचे कवि कुमार विश्वास, भगवान महाकाल के किए दर्शन
- मप्र में मऊगंज के बाद सीधी शर्मसार, बदमाशों ने युवक को बेरहमी से पीटासीधी। मध्य प्रदेश में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ते ही जा रहा है। आए दिन मारपीट की घटनाएं हो रही है, इसमें लोगों की जान भी जा रही है। मऊगंज के बाद अब सीधी में भी इस तरह का मामला सामने आया है। जहां एक युवक के साथ कुछ लोगों ने बेरहमी से मारपीट की… Read more: मप्र में मऊगंज के बाद सीधी शर्मसार, बदमाशों ने युवक को बेरहमी से पीटा
- कोहरे ने रोकी ट्रेनों की रफ्तार, दिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ स्तर परनई दिल्ली। दिल्ली में सोमवार को वायु गुणवत्ता ‘खतरनाक’ स्तर पर पहुंच गई और सुबह सात बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 481 तक पहुंच गया, जिसे ‘बेहद गंभीर’ श्रेणी में रखा गया है। दिल्ली के इंडिया गेट से लेकर कर्तव्य पथ तक इसका असर साफतौर पर देखने को मिल रहा है। इस खतरनाक स्तर का… Read more: कोहरे ने रोकी ट्रेनों की रफ्तार, दिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ स्तर पर
- Delhi Pollution : दिल्ली में ठंड ने दी दस्तक, छाया घना कोहरानई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में शनिवार को मौसम ने करवट ले ली है। पारा गिरने से ठंड बढ़ने लगी है। तो दूसरी ओर दमघोंटू हवा ने लोगों का जीना दूभर कर दिया है। वायु गुणवत्ता अब भी गंभीर श्रेणी में बनी हुई है। ‘भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान’ (आईआईटीएम) ने अगले छह… Read more: Delhi Pollution : दिल्ली में ठंड ने दी दस्तक, छाया घना कोहरा
- आज एक उम्मीद और सोच है, यह इंडिया की सेंचुरी होगी : पीएम मोदीनई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को एक कार्यक्रम के दौरान बताया कि पिछले 10 साल से देश में आए परिवर्तनों ने भारत के नागरिकों में जोखिम लेने की कल्चर को नई ऊर्जा दी है। जनता का आत्मविश्वास बढ़ा है। सरकार ने जनता पर अपना खर्च बढ़ाया है और जनता की बचत भी कराई… Read more: आज एक उम्मीद और सोच है, यह इंडिया की सेंचुरी होगी : पीएम मोदी