Madhya Pradesh Congress: मध्य प्रदेश में तीन नवंबर से प्रारंभ होने वाली भारत जोड़ो उपयात्राओं को लेकर पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने तैयारियों को लेकर की बैठक। जो उपयात्राएं निकाली जाएंगी वे प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से होते हुए भारत जोड़ो यात्रा के मार्ग में शामिल होंगी।

Madhya Pradesh Congress: भोपाल । कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए मध्य प्रदेश में 17 उपयात्राएं निकाली जाएंगी। इसकी शुरुआत तीन नवंबर को होगी। ये सभी उपयात्राएं अलग-अलग जिलों में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगी। इसकी तैयारियों को लेकर पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ बैठक की।
उन्होंने बताया कि प्रदेशभर में जो उपयात्राएं निकाली जाएंगी वे प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से होते हुए भारत जोड़ो यात्रा के मार्ग में शामिल होंगी। तीन नवंबर को सिंगरौली से इसकी शुरुआत होगी। इसके साथ ही बालाघाट, बड़वानी, अनूपपुर, आलीराजपुर, शहडोल, भोपाल, जावद, भानपुरा, निवाड़ी, छतरपुर, भिंड, मुरैना, श्योपुर और शिवपुरी जिले में उपयात्रा प्रारंभ हो जाएंगी।
यात्रा के प्रदेश समन्वयक चंद्रिका प्रसाद द्विवेदी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष कमल नाथ द्वारा विभिन्न् व्यवस्थाओं के लिए गठित समितियों के सदस्यों ने दो दिन भारत जोड़ो यात्रा के मार्ग का निरीक्षण किया है। 30 और 31 अक्टूबर को समितियों के पदाधिकारी हैदराबाद जाएंगे और वहां की जा रही व्यवस्थाओं को देखेंगे।
more :
तीन नवंबर को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के साथ बैठक होगी, जिसमें कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया जाएगा। बैठक में प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष प्रकाश जैन, महामंत्री राजीव सिंह और डा.महेंद्र सिंह चौहान, पूर्व विधायक सविता दीवान, प्रदेश प्रवक्ता जितेन्द्र मिश्रा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
report
progress of india news