
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. अर्जुन सिंह की प्रतिमा का मंगलवार को अनावरण किया किया गया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह और अर्जुन सिंह के परिवार की मौजूदगी में अनावरण किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अर्जुन सिंह का व्यक्तित्व ऐसा था, जो सभी को साथ लेकर चलते थे। उन्होंने हमेशा दलित और शोषितों के लिए लड़ाई लड़ी। उन्होंने जो किया, उसे यादगार बना दिया। वो जहां भी रहे वहां काम करके दिखाया। पंजाब का राज्यपाल रहते उन्होंने आतंकवाद और मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री रहते डकैत समस्या के समाधान में अर्जुन सिंह की भूमिका हमेशा याद की जाएगी। इस मौके पर अर्जुन सिंह के बेटे अजय सिंह, बेटी वीणा सिंह, कांग्रेस नेता राजेंद्र सिंह, सुरेश पचौरी समेत बड़े नेता मौजूद थे।
पूर्व मुख्यमंत्री स्व. अर्जुन सिंह जी की प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम। #Bhopal https://t.co/ISXLX8x81d
— Office of Shivraj (@OfficeofSSC) March 7, 2023
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि मैं आज जो भी हूं अर्जुन सिंह के कारण हूं। उन्होंने हमेशा मुझे आगे बढ़ाया। दिग्गी ने कहा कि उन्होंने हमेशा गरीबों के लिए काम किया। पिछड़ा वर्ग को आरक्षण दिलाया। इस मौके पर वीणा सिंह ने सीएम से भारत भवन में अर्जुन सिंह की फोटो गैलरी बनाने की मांग की।
मुख्यमंत्री के रूप में स्व. श्री अर्जुन सिंह जी के अनेकों काम आज भी मध्यप्रदेश याद करता है। उन्होंने गरीबों और वंचितों के कल्याण के लिए अभूतपूर्व कार्य किए थे।
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) March 7, 2023
भोपाल के कर्मचारी चयन मंडल चौराहे पर पूर्व सीएम स्व. अर्जुन सिंह जी की प्रतिमा का अनावरण किया। https://t.co/9G94T4QiTd https://t.co/8emKkFkNiu pic.twitter.com/0UXBbyhPdo
वहीं, अजय सिंह ने कहा कि अर्जुन सिंह कें केंद्र में मंत्री रहते हुए मध्य प्रदेश को भरपूर मदद मिली। इंदौर में आईआईटी और आईआईएम एक ही शहर में अर्जुन सिंह के कारण ही है।
बता दें लंबे समय से अर्जुन सिंह की प्रतिमा का अनावरण नहीं हो पा रहा था। इसको लेकर मैहर से विधायक नारायण त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा था। साथ ही उन्होंने चेतावनी भी दी थी। इसके बाद आज अर्जुन सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया गया।
progress of india news