MP News : राज्य प्रशासनिक सेवा के 27 अफसरों को मिला IAS कैडर

MP News : राज्य प्रशासनिक सेवा के 27 अफसरों को मिला IAS कैडर

MP News : मध्य प्रदेश से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसके मुताबिक राज्य प्रशासनिक सेवा के 27 अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) कैडर मिला है। इनमें मल्लिका निगम नागर, कीर्ति खुरासिया और संघमित्रा गौतम समेत कई अन्य अधिकारी शामिल हैं।

केंद्रीय कार्मिक, जनशिकायत और पेंशन मंत्रालय के कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग ने इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके अनुसार राजेश कुमार जैन, प्रमोद कुमार शुक्ला, गजेंद्र सिंह नागेश, प्रताप नारायण यादव, अनुराग सक्सेना, मल्लिका निगम नागर, अजीजा सरशर जफर, सपना पंकज सोलंकी, मंजूषा विक्रम राय, संघमित्रा गौतम, संजना जैन, शुचिस्मिता सक्सेना, कीर्ति खुरासिया, जगदीश कुमार गोमे, दिशा प्रणय नागवंशी को 2021 में हुई रिक्तियों के लिए भारतीय प्रशासनिक सेवा में चुना गया है।

इसी तरह देवेंद्र कुमार नागेंद्र, मनोज कुमार सरियाम, जीएस धुर्वे, राम प्रकाश अहिरवार, अभय सिंह ओहरिया, संदीप करकेट्टा, रेखा राठौर, अंजलि जोसफ, नवनीत कुमार धुर्वे, सोजन सिंह रावत, अर्चना सोलंकी औरवंदना शर्मा का चयन वर्ष 2022 में हुए खाली पदों को भरने के लिए किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *