PM Modi के घर अहम बैठक, Amit Shah, JP Nadda भी मौजूद, मंत्रिमंडल को लेकर चर्चा

नरेंद्र मोदी का शपथ ग्रहण समारोह रविवार 9 जून की शाम 7.15 बजे होगा। इसके साथ नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने वाले दूसरे नेता बन जाएंगे।नरेंद्र मोदी के पीएम पद की शपथ लेने के तुरंत बाद NDA के 14 सहयोगी दलों के 18 सांसद भी मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक शपथ ग्रहण समारोह में 7 कैबिनेट और 11 स्वतंत्र प्रभार और राज्यमंत्री को पद की शपथ दिलाई जा सकती है। हालांकि, इस बारे में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी अभी नहीं दी गई है।माना जा रहा है 3 दर्जन से अधिक सांसद मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। TDP और JDU से 2-2 और शिवसेना से एक कैबिनेट मंत्री बन सकते हैं। सूत्रों का कहना है कि इसके अलावा NCP, LJP और JDS के कोटे से कैबिनेट मंत्री शपथ ले सकते हैं।

शुक्रवार, 7 जून को नरेंद्र मोदी को NDAसंसदीय दल का नेता चुन लिया गया। पुराने संसद भवन के सेंट्रल हॉल में NDA संसदीय दल की बैठक में सर्वसम्मति से यह फैसला लिया गया। इस बैठक में NDA के सभी 293 लोकसभा सांसदों, राज्यसभा सांसद और सभी राज्यों के मुख्यमंत्री और डिप्टी CM मौजूद रहे। शुक्रवार सुबह 11 बजे सभी पार्टियों के सांसदों ने मोदी को अपना नेता चुना।लोकसभा चुनाव में भाजपा को 240 सीटें मिली हैं। यह बहुमत के आंकड़े (272) से 32 सीटें कम हैं। हालांकि, NDA ने 293 सीटों के साथ बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया। NDA में भाजपा के अलावा 14 सहयोगी दलों के 53 सांसद हैं।

Leave a Comment