द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति चुनाव में वोटों की गिनती के दौरान तीन चरणों में सिन्हा पर दोगुने से भी ज्यादा की बढ़त बना ली थी।

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति चुनाव जीत लिया है। इस जीत के साथ ही उन्होंने भारतीय राजनीति के इतिहास में पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति के तौर पर अपना नाम दर्ज करवा लिया है। मुर्मू की जीत पर देश के आदिवासी बाहुल्य इलाकों में केंद्र सरकार की ओर से जश्न का इंतजाम किया गया है। मुर्मू की जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन्हें बधाई देने के लिए उनके घर पहुंचे हैं वहीं उनके साथ बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी नए राष्ट्रपति को बधाई देने पहुंचे हैं।
राष्ट्रपति चुनाव के वोटों की गिनती अभी तक तीन चरणों में की गई थी। इन तीनों चरणों में ही एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने अपने प्रतिद्वंदी यशवंत सिन्हा पर दोगुने से भी ज्यादा अंतर की बढ़त बनाए रखी। अब तक हुई गिनती में कुल वोट 3219 थे। जिनकी वैल्यू 8,38,839 थी। इसमें से द्रौपदी मुर्मू को 2161 वोट जिनकी वैल्यू 5,77,777 मिले हैं। वहीं विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को 1058 वोट मिले जिनकी वैल्यू 2,61,062 है। अभी एक चरण के वोटों की गिनती बाकी है।
रायसीना हिल्स की रेस में एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने बढ़त बनाते हुए विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को सांसदों के वोटों की गिनती में पीछे छोड़ दिया है। राष्ट्रपति पद के लिए कुल 748 सांसदों के वोट पड़े हैं जिनमें से मुर्मू को 540 वोट मिले हैं जबकि यशवंत सिन्हा को महज 208 वोट मिले हैं। इस दौरान 15 सांसदों के वोट अमान्य हो गये हैं।
राष्ट्रपति चुनाव की मतगणना जारी है। इसमें सबसे पहले सांसदों के मतों को गिना जा रहा है। बाद में इसमें अन्य वोटों को शामिल किया जाएगा। वहीं एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के गांव में लोग जश्न मना रहे हैं। इसके लिए गांव में 20 हजार लड्डू भी बनाए गए हैं।
इस बार राष्ट्रपति चुनाव में 98.91% वोटिंग हुई थी। चुनाव आयोग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक 12 राज्यों में 100 फीसद मतदान हुआ। जिसमें छत्तीसगढ़, केरल, कर्नाटक, एमपी, मणिपुर, गोवा, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, सिक्किम, तमिलनाडु और पुडुचेरी शामिल हैं।
द्रौपदी मुर्मू की जीत को लेकर आश्वस्त भाजपा ने विजय जुलूस की भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। परिणाम के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा तीन किलोमीटर लंबा रोड शो करेंगे। संसद भवन के कमरा नंबर 63 में मतगणना हो रही है और शाम चार बजे के आसपास नतीजे आने की उम्मीद है। मतदान के बाद बैलेट बॉक्स को सभी राज्यों से दिल्ली मंगाया गया था। इस चुनाव में एनडीए की तरफ से द्रौपदी मुर्मू तो वहीं विपक्ष ने यशवंत सिन्हा को मैदान में उतारा है।
क्या बोले द्रौपदी मुर्मू के भाई: एनडीए की राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के भाई तारिनसेन टुडू ने कहा कि हमारे गांव में खुशी का माहौल है क्योंकि हमें उम्मीद है कि द्रौपदी मुर्मू भारत की अगली राष्ट्रपति बनेंगी। यह आदिवासी समुदाय, ओडिशा और देश के लिए गर्व की बात है।
वहीं केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, “पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति होने से न केवल आदिवासी, बल्कि देश में सभी को गर्व की अनुभूति होगी।” मतगणना से पहले ही एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के पैतृक गांव में जश्न का माहौल देखा गया। इस दौरान गांव के लोगों द्वारा जुलूस निकाला गया।

राष्ट्रपति चुनाव में अगर द्रौपदी मुर्मू चुनाव जीतती हैं तो वह पहली आदिवासी महिला होंगी जो राष्ट्रपति के पद पर बैठेंगी। बता दें कि 34 दलों ने विपक्षी उम्मीदवार और पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा समर्थन देने की घोषणा की है तो वहीं झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू के लिए 44 दलों ने समर्थन की घोषणा की।
मुर्मू की जीत के बाद दिल्ली भाजपा ने पार्टी मुख्यालय से राजपथ तक रोड शो की योजना बनाई है। सूत्रों ने बताया कि इस मौके पर कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।
Read also :*राष्ट्रपति पद की राजग उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू. –
राष्ट्रपति चुनाव में सबसे अधिक वोट पाने वाला विजेता नहीं बल्कि एक निश्चित कोटे से अधिक वोट पाने वाला होता हैं। प्रत्येक उम्मीदवार के लिए डाले गए वोटों को जोड़कर, दो से विभाजित करके और उसमें ‘1’ जोड़कर कोटा निर्धारित किया जाता है। इस वैल्यू से अधिक वोट पाने वाले उम्मीदवार की जीत होती है।
Report
Progress of india news
Updates ;
द्रौपदी मुर्मू को मिला राष्ट्रपति चुनाव में जीत का प्रमाण पत्र
राष्ट्रपति चुनाव में मुर्मू को 64 प्रतिशत वोट प्राप्त हुए, जबकि यशवंत सिन्हा को 36 प्रतिशत वोट मिले। राज्यसभा के महासचिव और राष्ट्रपति चुनाव 2022 के लिए रिटर्निंग ऑफिसर, पीसी मोदी ने दिल्ली में उनके आवास पर निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को प्रमाण पत्र सौंपा।
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने द्रौपदी मुर्मू को दी बधाई
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने ट्वीट करते हुए लिखा, “NDA की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का 15 वें राष्ट्रपति के रूप में चुनाव एक प्रामाणिक और समावेशी भारत का उदाहरण है।”
द्रौपदी मुर्मू के भाई तारिनसेन टुडू ने दी बधाई, कहा मिलने जाउंगा
द्रौपदी मुर्मू के भाई तारिनसेन टुडू ने रायरंगपुर से उनकी जीत पर खुशी जताते हुए कहा, ‘मैं बहुत खुश हूं, मेरी दीदी आदिवासी क्षेत्र से जाकर राष्ट्रपति बन गईं। उन्होंने बचपन से ही बहुत संघर्ष किया है। इससे ज्यादा खुशी की बात क्या हो सकती है। यहां लोग बहुत खुश हैं। मैं परसो उनसे मिलने जाऊंगा’
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दी द्रौपदी मुर्मू को बधाई
निवर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने द्रौपदी मुर्मू को देश की नई राष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई दी।
I would like to congratulate Hon'ble Presidential Elect Smt Draupadi Murmu.
— Mamata Banerjee (@MamataOfficial) July 21, 2022
The country will sincerely look up to you as the Head of State to protect the ideals of our Constitution & be the custodian of our democracy, especially when nation is plagued with so many dissensions.
- मंत्रालय में राष्ट्र-गीत एवं राष्ट्र-गान का हुआ सामूहिक गायनजुलाई माह के प्रथम शासकीय कार्य दिवस पर मंत्रालय के समक्ष सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में राष्ट्र-गीत “वंदे-मातरम” एवं राष्ट्र-गान “जन-गण-मन” का सामूहिक गायन हुआ। इस अवसर पर पुलिस बैंड ने मधुर धुनें प्रस्तुत की। वंदेमातरम… Read more: मंत्रालय में राष्ट्र-गीत एवं राष्ट्र-गान का हुआ सामूहिक गायन
- 3 किलोवॉट रूफटॉप सोलर लगाने पर 78 हजार रूपये की मिलेगी सब्सिडी : एमडी श्री बैंस प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना का लाभ लेने चलाया जा रहा है जागरूकता अभियानमध्यप्रदेश ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड (एमपीयूवीएनएल) के एमडी श्री अमनवीर सिंह बैंस ने कहा है कि ग्रीन एनर्जी के क्षेत्र में प्रदेश निरंतर बेहतरीन कार्य कर रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशन में “प्रधानमत्री सूर्य… Read more: 3 किलोवॉट रूफटॉप सोलर लगाने पर 78 हजार रूपये की मिलेगी सब्सिडी : एमडी श्री बैंस प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना का लाभ लेने चलाया जा रहा है जागरूकता अभियान
- पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देशरायसेन रोड स्थिति पटेल नगर कालोनी के कॉलोनाईजर के विरूद्ध आपराधिक प्रकरण दर्ज होगा। प्रकरण दर्ज कराने के लिए पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश… Read more: पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
- सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी एम.पी. ट्रांसको में चयनित अभ्यर्थियों ने कराए दस्तावेजों के भौतिक परीक्षणऊर्जा विभाग के अंतर्गत मध्यप्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी (एम.पी. ट्रांसको) में विभिन्न पदों पर चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेजों के भौतिक परीक्षण की प्रक्रिया आज से प्रारंभ हो गई। शासकीय सेवा में नियुक्ति का सपना साकार होने की… Read more: सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी एम.पी. ट्रांसको में चयनित अभ्यर्थियों ने कराए दस्तावेजों के भौतिक परीक्षण
- अमर शहीद श्री अब्दुल हमीद का पराक्रम भारतीय सैन्य इतिहास का स्वर्णिम अध्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादवमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मां भारती के वीर सपूत अब्दुल हमीद ने युद्ध में पाकिस्तान के तोप नष्ट कर मातृ भूमि की रक्षा के लिए सर्वस्व न्यौछावर कर दिया था। भारत के सैन्य इतिहास… Read more: अमर शहीद श्री अब्दुल हमीद का पराक्रम भारतीय सैन्य इतिहास का स्वर्णिम अध्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव