आज शंभू बॉर्डर पर किसानों का कैंडल मार्च

नई दिल्ली। खिनौरी और शंभू बॉर्डर पर किसान आज शाम को कैंडल मार्च निकालेंगे। मिली जानकारी के मुताबिक, किसान संगठनों ने फिलहाल 29 फरवरी तक अपना दिल्ली कूच टाल दिया है, हालांकि किसान अभी भी शंभू बॉर्डर और खिनौरी सीमा पर डटे हुए हैं। इस बीच किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने जानकारी दी है कि शंभू और खनौरी में किसान मोर्चा का यह 12वां दिन है। किसान मजदूर मोर्चा और SKM ने यह फैसला लिया है कि आंदोलन के दौरान बठिंडा के युवक शुभकरण सिंह की मौत को लेकर आज खनौरी और शंभू बॉर्डर पर कैंडल मार्च निकालेंगे।
किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने कहा कि शंभू और खनौरी में मोर्चों का यह आज 12वां दिन है। किसान मजदूर मोर्चा और SKM (गैर-राजनीतिक) ने शुक्रवार को फैसला लिया था कि दिवंगत किसान को श्रद्धांजलि देने के लिए शनिवार शाम को कैंडल मार्च निकाला जाएगा।
इसके बाद 25 फरवरी को खिनौरी और शंभू बॉर्डर को किसान एक सम्मेलन करेंगे। इसके बाद 26 फरवरी को फिर से WHO पर चर्चा होगी। किसान नेता पंढेर ने कहा कि उस दिन सुबह WTO, कॉरपोरेट घरानों और सरकारों की अर्थियां निकाली और जलाई जाएगी। यहां 20 फीट से अधिक ऊंचे पुतले जलाए जाएंगे।
किसान मजदूर मोर्चा, एसकेएम (गैर-राजनीतिक) देश भर के अपने सभी नेताओं की एक बैठक 27 फरवरी को करेगा। इसके बाद 28 फरवरी को दोनों फोरम बैठेंगे और चर्चा करेंगे। 29 फरवरी को अगले कदम पर विचार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *