आज सीएम यादव की अध्यक्षता में 8000 कार्यकर्ता थामेंगे बीजेपी का दामन

इंदौर। गुरुवार को मुख्यमंत्री मोहन यादव इंदौर में रहेंगे। वे कलेक्टर चौराहा के पास जनसभा को संबोधित करेंगे और रैली के रूप में कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर भाजपा प्रत्याशी शंकर लालवानी का नामांकन फार्म जमा कराएंगे। मुख्यमंत्री यहां से दलाल बाग मैदान में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।
यहां कांग्रेस के आठ हजार से ज्यादा कार्यकर्ताओं को मुख्यमंत्री की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता दिलवाई जाएगी। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने वालों में इंदौर नगर निगम के कई वर्तमान पार्षद, मंडल अध्यक्ष, वार्ड अध्यक्ष, सेवादल के पदाधिकारी, सरपंच, पूर्व पार्षद आदि शामिल हैं। भाजपा नगराध्यक्ष गौरव रणदिवे ने बताया कि मुख्यमंत्री सुबह करीब 11 बजे इंदौर पहुंचेंगे। वे एयरपोर्ट से सीधे कलेक्टर चौराहा पहुंचेंगे। यहां पंचायत भवन के पास मुख्यमंत्री की सभा आयोजित की गई है।
भाजपा का गेम प्लान कांग्रेसियों का मनोबल तोडऩा है। इसी को लेकर वह कुछ और विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेसी नेताओं पर निगाह रख रही है जो दलबदल कर सकते हैं। एक देपालपुर और पांच नंबर के बाद अब दो नंबर विधानसभा में भी कुछ नेताओं के मन टोटल जा रहे हैं तो तीन नंबर विधानसभा में भी कुछ नेता दलबदल का मन बना रहे हैं। भाजपा ये नाम इसलिए जाहिर नहीं कर रही है कि कहीं कांग्रेसी उन्हें रोक न लें। सांवेर क्षेत्र से पहले से ही कुछ कांग्रेसी नेता सिलावट के साथ जाहिर तौर पर सामने आ चुके हैं। अब राऊ की बारी है जहां भाजपा तोडफ़ोड़ कर सकती है। इससे पूर्व भी आशंका जताई जा रही थी कि कई कांग्रेसी भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं, लेकिन यह प्लान वहीं थम गया। अब फिर से कयास लगाए जा रहे हैं कि कांग्रेसी अब भाजपा में शामिल हो भी सकते हैं। हालांकि भाजपा प्लानिंग के तहत काम कर रही है, इसी कारण कांग्रेसियों के नाम सामने नहीं आ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *