राजस्थान | राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 12वीं के परिणाम घोषित कर दिए है। राजस्थान बोर्ड 12वीं के परिणाम विज्ञान, वाणिज्य और कला सहित तीनों वर्ग के लिए घोषित किए गए हैं।
आपको बता दें कि छात्रों को परिणाम डाउनलोड करने के लिए अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा। इस वर्ष, राजस्थान बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा 29 फरवरी से 04 मार्च, 2024 के बीच आयोजित की गई थी। राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स वर्ग की परीक्षाओं के लिए 8,66,270 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन करवाया था।
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान ने सोमवार को 12 वीं का परिणाम जारी किया। विज्ञान, कला और वाणिज्य तीनों संकाय का अलग-अलग परिणाम जारी किया है।
तीनों ही संकाय में लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों से अधिक रहा है। विज्ञान संकाय की बात करें तो 279911 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिसमें परीक्षा में 277375 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इनमें लड़कों का पास प्रतिशत 97.08% है तो लड़कियों का पास प्रतिशत 98.90 है।
वाणिज्य संकाय की बात की जाए, इसमें 29387 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जबकि 29030 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। लड़कों का पास प्रतिशत 98.66 है, तो लड़कियों का पास प्रतिशत 99.51 रहा।
ठीक ऐसा ही कला संकाय में भी रहा। कला संकाय में 719743 ने पंजीकरण किया था। इसमें से परीक्षा में 75415 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। कला संकाय में 95.80% लड़के पास हुए। तो 97.86% लड़कियां पास हुईं।
तीनों ही संकाय में लड़कियों ने लड़कों को पछाड़ा है। बता दें कि 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए बोर्ड प्रशासन ने परिणाम जारी किया था। उनके साथ बोर्ड सचिव भी मौजूद थे।
One Response
Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me.