कांग्रेस नेता अर्जुन मोढवाडिया भाजपा में शामिल, बताया आखिर क्यों छोड़ा कांग्रेस का साथ

अहमदाबाद। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को गुजराच में करारा झटका लगा है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की राज्य में एंट्री से पहले पूर्व विधायक अर्जुन मोढवाडिा सहित 3 विधायक भाजपा में शामिल हो गए हैं।
कांग्रेस के पूर्व विधायक मोढवाडिया, अंबरीश डेर और मुलू भाई कंडोरिया ने बीजेपी का दामन थाम लिया है। तीनों नेताओं के प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए। बता दें अर्जुन मोढवाडिया और अंबरीश ने सोमवार को कांग्रेस से इस्तीफा दिया था।
भाजपा नें शामिल होने के बाद पूर्व कांग्रेस नेता अर्जुन मोढवाडिया ने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत की। उन्होंने कहा कि जब राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन किया गया, तो राम जन्मभूमि ट्रस्ट द्वारा दिए गए निमंत्रण को कांग्रेस ने अस्वीकार कर दिया। पार्टी ने जनता की भावनाओं का अपमान किया। मोढवाडिया ने कहा, ‘यह घटना बताती है कि कांग्रेस नेतृत्व को इससे कोई मतलब नहीं है कि जनता क्या चाहती है। कई कांग्रेस कार्यतर्ता इससे नाराज हो गए।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *