गिरोह में घूमने वाली महिलाएं बड़ी ही चालाकी से चोरी करती हैं। गिरोह की एक-एक महिला घर में घुसकर चोरी करती है। वहीं अन्य महिलाएं व उनके साथ घूमने वाले बच्चे घर के बाहर की तरफ सभी रास्तों पर नजर रखते हैं। ये महिलाएं इतनी शातिर हैं कि घर में चोरी करने के बाद तुरंत बाहर निकल जाती हैं और फरार हो जाती हैं। ये अपने साथ गोद में छोटे बच्चों को भी लेकर घूमती हैं, ताकि किसी को ये संदेह न हो कि वे चोर हैं।
एएसपी शहर अभिषेक झा ने कहा, घटनाओं की शिकायत मिलने के बाद आरोपित महिलाओं की तलाश शुरू कर दी गई है। सीसीटीवी कैमरों में मिले फुटेज के आधार पर आरोपितों की पहचान और पतासाजी की जा रही है। अब तक उनके बारे में कोई भी जानकारी नहीं मिल सकी है।