चिराग पासवान को LJP संसदीय दल का नेता चुना गया; JDU की बैठक जारी; 11 बजे NDA की मीटिंग होगी

शनल डेमोक्रेटिक अलायंस (NDA) की संसदीय दल की बैठक आज सुबह 11 बजे संसद के सेंट्रल हॉल में होगी। इसमें मंत्रालयों के बंटवारे पर सहमति बनाने की कोशिश होगी।बैठक में शामिल होने के लिए भाजपा सांसद प्रह्लाद पटेल, भर्तृहरि महताब , निशिकांत दुबे, कंगना रनौट, शिवराज सिंह चौहान, अन्नामलाई, हरियाणा CM और सुधा मूर्ति संसद भवन पहुंच गए हैं। ​​​​​​​
बिहार के CM नीतीश कुमार के दिल्ली आवास पर JD(U) के संसदीय दल की बैठक हो रही है। चिराग पासवान ने भी LJP (R) के सांसदों की बैठक की। चिराग को संसदीय दल का नेता चुना गया।

सूत्रों के मुताबिक, बैठक के बाद आज ही NDA सरकार बनाने का दावा पेश करेगा। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, 9 जून को नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। समारोह शाम 6 बजे होगा। खबर है कि मोदी के साथ पूरा मंत्रिमंडल शपथ ले सकता है।
NDA की पहली बैठक 5 जून को पीएम आवास में शाम 4 बजे हुई थी। एक घंटे चली बैठक में 16 पार्टियों के 21 नेता शामिल हुए थे। सभी ने मोदी को NDA का नेता चुना था। लेकिन आज होने वाली संसदीय दल की बैठक में मोदी का आधिकारिक रूप से NDA का नेता चुना जाएगा।
उन्होंने बुधवार को ही राष्ट्रपति को अपना इस्तीफा सौंपा था। राष्ट्रपति ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर 17वीं लोकसभा भंग कर दी थी। हालांकि, नई सरकार के गठन तक मोदी कार्यवाहक प्रधानमंत्री हैं।

लोकसभा चुनाव में भाजपा को 240 सीटें मिली हैं। यह बहुमत के आंकड़े (272) से 32 सीटें कम हैं। हालांकि, NDA ने 293 सीटों के साथ बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया। NDA में भाजपा के अलावा 14 सहयोगी दलों के 53 सांसद हैं।
गठबंधन में चंद्रबाबू की TDP 16 सीटों के साथ दूसरी और नीतीश की JDU 12 सीटों के साथ तीसरी सबसे बड़ी पार्टी है। दोनों ही पार्टियां इस वक्त भाजपा के लिए जरूरी हैं। इनके बिना भाजपा का सरकार बनाना मुश्किल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *