छोटी उम्र में खाली झोला लेकर घर से निकला था, देश ने पाला, अब मैं कर्ज उतार रहा हूं: पीएम मोदी

पश्चिम बंगाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को पश्चिम बंगाल के दौरे पर हैं। पीएम मोदी कोलकाता से सटे बारासात में जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। महिला दिवस से पहले हो रही इस जनसभा में संदेशखाली का मुद्दा उठेगा। भाजपा ने इसे नारी शक्ति वंदन अभिनंदन कार्यक्रम नाम दिया है।
पीएम मोदी ने अपने सबोधन में कहा, आज का ये विशाल कार्यक्रम इस बात का साक्षी है कि भाजपा कैसे नारीशक्ति को विकसित भारत की शक्ति बना रही है। 9 जनवरी को भाजपा ने देश में ‘नारीशक्ति वंदन अभियान’ शुरू किया था, इस दौरान देश भर में लाखों स्वयं सहायता समूहों से संवाद किया गया। आज यहां पश्चिम बंगाल में स्वयं सहायता समूह से जुड़ी बहनों का इतना विराट सम्मेलन हो रहा है।
इससे पहले पीएम मोदी ने कोलकाता में देश की पहली अंडरवाटर टनल का उद्घाटन किया है।
बीते 10 वर्षों में भाजपा ने बंगाल और देश के विकास के लिए बहुत ईमानदारी से प्रयास किया है। ऐसे काम को देखते हुए ही पूरा देश कह रहा है, पश्चिम बंगाल कह रहा है, हर माता, बहन कह रही है – अबकी बार NDA सरकार 400 पार!
पीएम मोदी की महिला रैली में शामिल होने के लिए बारासात जा रही संदेशखाली की एक महिला ने कहा, ‘हम शांति से रहना चाहते हैं। शिबू हाजरा, शेख शाहजहां और उत्तम सरदार जैसे लोगों को वापस नहीं आना चाहिए। हम अपना वोट खुद डाल सकते हैं।’

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *