मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जल जीवन मिशन की समीक्षा में दिए निर्देश।

भोपाल। मध्य प्रदेश के हर घर में नल से जल पहुंचाना सरकार की प्रतिबद्धता है। इस काम में विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और न ही गुणवत्ता से कोई समझौता स्वीकार होगा। समय सीमा में काम पूरा कराएं। निर्माण एजेंसियों को उनकी क्षमता के अनुसार ही काम दिया जाए और इसकी नियमित निगरानी भी हो। यह निर्देश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में आयोजित जल जीवन मिशन की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को दिए।
उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन में संचालित गतिविधियों को समय सीमा में पूरा कराने के लिए पर्याप्त तकनीकी अमला उपलब्ध कराया जाएगा। जहां जल स्रोत कमजोर हों, वहां उसे समृद्ध करने के लिए जलाभिषेक अभियान में विशेष प्रयास किए जाएं। इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश के 51 हजार 585 ग्रामों में जल जीवन मिशन के तहत पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जानी है। 39 हजार 565 ग्रामों के लिए स्वीकृतियां जारी की जा चुकी हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को जल प्रदाय योजनाओं की प्रगति और पूर्णता की संभावित तिथि की माहवार जानकारी देने के निर्देश दिए। बैठक में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी राज्यमंत्री बृजेन्द्र सिंह यादव, मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मलय श्रीवास्तव सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
- उज्जैन पहुंचे कवि कुमार विश्वास, भगवान महाकाल के किए दर्शनउज्जैन। प्रसिद्ध कवि व कथाकार कुमार विश्वास धार्मिक नगरी उज्जैन पहुंचे। जहां उन्होंने महाकाल मंदिर पहुंचकर… Read more: उज्जैन पहुंचे कवि कुमार विश्वास, भगवान महाकाल के किए दर्शन
- मप्र में मऊगंज के बाद सीधी शर्मसार, बदमाशों ने युवक को बेरहमी से पीटासीधी। मध्य प्रदेश में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ते ही जा रहा है। आए दिन मारपीट… Read more: मप्र में मऊगंज के बाद सीधी शर्मसार, बदमाशों ने युवक को बेरहमी से पीटा
- कोहरे ने रोकी ट्रेनों की रफ्तार, दिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ स्तर परनई दिल्ली। दिल्ली में सोमवार को वायु गुणवत्ता ‘खतरनाक’ स्तर पर पहुंच गई और सुबह सात… Read more: कोहरे ने रोकी ट्रेनों की रफ्तार, दिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ स्तर पर
- Delhi Pollution : दिल्ली में ठंड ने दी दस्तक, छाया घना कोहरानई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में शनिवार को मौसम ने करवट ले ली है।… Read more: Delhi Pollution : दिल्ली में ठंड ने दी दस्तक, छाया घना कोहरा
- आज एक उम्मीद और सोच है, यह इंडिया की सेंचुरी होगी : पीएम मोदीनई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को एक कार्यक्रम के दौरान बताया कि पिछले 10… Read more: आज एक उम्मीद और सोच है, यह इंडिया की सेंचुरी होगी : पीएम मोदी