तेलंगाना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को तेलंगाना के जगतियाल में रैली को संबोधित किया। यहां पीएम मोदी ने राहुल गांधी के शक्ति वाले बयान के जवाब दिया और कहा कि मैं शक्ति के लिए जान की बाजी लगा दूंगा। मेरे लिए हर मां, हर बेटी और हर बन शक्ति का स्वरूप है।
मुंबई के शिवाजी पार्क में आयोजित रैली के दौरान राहुल गांधी ने रविवार को कहा था, ‘हिंदू धर्म में शक्ति शब्द होता है। हम एक शक्ति के खिलाफ लड़ रहे हैं। सवाल है कि वह शक्ति क्या है। राजा की आत्मा ईवीएम और देश के हर संस्था में है। ईडी में है, सीबीआई में है, आयकर विभाग में है।’
पीएम मोदी ने कहा कि कल शक्ति के विनाश की बात कही गई। कुछ लोग शक्ति को खत्म करना चाहते हैं। हम शक्ति के उपासक हैं। एक शक्ति के उपासक और विनाशक की लड़ाई है। हम नारी शक्ति का सम्मान करते हैं।
