मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना के कद्दावर नेता मनोहर जोशी का निधन हो गया । वे 86 वर्ष के थे। 23 फरवरी को तड़के 3.02 बजे हिंदुजा अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली।
मनोहर जोशी को 21 फरवरी को हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद आईसीयू में इलाज जारी था।
परिवार से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। दोपहर 2 बजे के बाद अंतिम यात्रा शुरू होगी। राजकीय सम्मान के साथ दादर श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।