फिर एक बार कांग्रेस को लगा झटका, पूर्व विधायक यादवेंद्र सिंह समेत कई नेता हुए भाजपा में शामिल

भोपाल। लोकसभा चुनाव के दौरान जहां भाजपा अपना कुनबा लगातार बढ़ा रही है, वहीं उसके प्रमुख प्रतिद्वंद्वी दल कांग्रेस के नेताओं में भगदड़ मची है। इसी सिलसिले में बुधवार को विंध्य क्षेत्र में भी कांग्रेस को बड़ा झटका लगा।
पूर्व विधायक यादवेंद्र सिंह, पूर्व महापौर पुष्कर सिंह तोमर व राजाराम त्रिपाठी, जिला पंचायत सदस्य संजय सिंह कछवाह, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी सुधीर सिंह तोमर, पूर्व महापौर प्रत्याशी मनीष तिवारी, रवींद्र सिंह सेठी समेत कई नेता अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए। ये सभी नेता गुरुवार सुबह राजधानी में भाजपा कार्यालय पहुंचे, जहां कुछ देर पहले मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव और भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाएंगे। इस मौके पर भाजपा के न्यू ज्वाइनिंग कमेटी के अध्यक्ष नरोत्तम मिश्रा, भाजपा के प्रदेश महामंत्री व विधायक भगवान दास सबनानी समेत अनेक नेता पार्टी कार्यालय में मौजूद हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *