मतदान से पहले कमलनाथ ने संकल्प पत्र की घोषणाएं गिनाई

भोपाल | मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव के दौरान नेताओं के प्रचार प्रसार ज़ोरों पर है। इसी कड़ी में सात मई को होने वाले तीसरे चरण के मतदान से पहले कांग्रेस और भाजपा समेत अन्य पार्टियां चुनाव में पूरी ताकत झोंक रही हैं। रैली, सभाओं और सोशल मीडिया के माध्यम से मतदाताओं को अपने पाले में करने का प्रयास लगातार किया जा रहा है। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी एक्स पर ट्वीट के ज़रिये मतदाताओं को साधने का प्रयास किया।
उन्होंने एक्स कर लिखा- ‘किसी पार्टी के वादों को उसके इरादों से पहचाना जाता है। कांग्रेस पार्टी ने हमेशा से श्रमिक वर्ग का साथ दिया है और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए प्रयास किए हैं। श्रमिक वर्ग की स्थिति में क्रांतिकारी बदलाव लाने के लिए कांग्रेस ने अपने न्याय पत्र में कुछ महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। देश के श्रमिक वर्ग को इन घोषणाओं को बहुत ध्यान से देखना चाहिए और उसी के आधार पर मतदान करना चाहिए’।
कांग्रेस के न्याय पत्र की महत्वपूर्ण घोषणाएं –
श्रम का सम्मान – मनरेगा में दैनिक मजदूरी कम से कम 400 रुपए।
सबको स्वास्थ्य अधिकार – 25 लाख रुपये का हेल्थ-कवर: मुफ़्त इलाज़, अस्पताल, डॉक्टर, दवा, टेस्ट, सर्जरी।
शहरी रोजगार गारंटी – शहरों के लिए भी मनरेगा जैसी नई योजना।
सामाजिक सुरक्षा – असंगठित मजदूरों के लिए जीवन और दुर्घटना बीमा।
सुरक्षित रोजगार – मुख्य सरकारी कार्यों में कांट्रैक्ट सिस्टम मजदूरी बंद।
देश में कांग्रेस की सरकार बनने पर मजदूरों की स्थिति में बुनियादी बदलाव आएगा। कांग्रेस का हाथ। श्रमिक वर्ग के साथ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *