प्रोग्रेस ऑफ़ इंडिया न्यूज
भोपाल, 29 जुलाई। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा को एकतरफा जीत हासिल हुई है।
जिला पंचायत अध्यक्षों और उपाध्यक्षों के चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद शिवराज ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, “पंचायत चुनावों में भाजपा तीनों प्रारूप में एकतरफा विजयी रही है। लोगों ने गांवों, कस्बों और शहरों में पार्टी का बड़े पैमाने पर समर्थन किया है। “
उन्होंने कहा कि भाजपा समर्थित उम्मीदवारों ने मध्य प्रदेश की कुल
23,000 पंचायतों में से 20,613 यानी 90 प्रतिशत के सरपंच पद पर जीत हासिल की है। इनमें से 625 पर भाजपा समर्थित उम्मीदवारों को निर्विरोध जीत हासिल हुई है। शिवराज से कहा कि इसी तरह प्रदेश की 312 जनपद पंचायतों में से

भाजपा समर्थित उम्मीदवारों ने 227 में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों पर जीत हासिल की है, जबकि 20 अन्य विजयी प्रत्याशी भी पार्टी से जुड़े थे और शेष 64 सीटों पर कांग्रेस विजयी रही है। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्षों व उपाध्यक्षों के चुनाव में प्रदेश के कुल 51 जिलों में से 41 पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी जीते हैं।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश के शहरी प्रशासन एवं विकास मंत्री भूपेंद्र सिंह और चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग भी मौजूद थे।
– रिपोर्ट
प्रोग्रेस ऑफ़ इंडिया न्यूज
संपादक :आर पी त्रिपाठी
- उज्जैन पहुंचे कवि कुमार विश्वास, भगवान महाकाल के किए दर्शनउज्जैन। प्रसिद्ध कवि व कथाकार कुमार विश्वास धार्मिक नगरी उज्जैन पहुंचे। जहां उन्होंने महाकाल मंदिर पहुंचकर भगवान महाकालेश्वर के दर्शन किए। नदी हाल में बैठकर ध्यान लगाया। इस दौरान कुमार विश्वास पूरी तरह भक्ति में लीन दिखाई दिए। कवि कुमार विश्वास सोमवार को मध्य प्रदेश के उज्जैन प्रवास पर पहुंचे। इस दौरान… Read more: उज्जैन पहुंचे कवि कुमार विश्वास, भगवान महाकाल के किए दर्शन
- मप्र में मऊगंज के बाद सीधी शर्मसार, बदमाशों ने युवक को बेरहमी से पीटासीधी। मध्य प्रदेश में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ते ही जा रहा है। आए दिन मारपीट की घटनाएं हो रही है, इसमें लोगों की जान भी जा रही है। मऊगंज के बाद अब सीधी में भी इस तरह का मामला सामने आया है। जहां एक युवक के साथ कुछ लोगों ने बेरहमी… Read more: मप्र में मऊगंज के बाद सीधी शर्मसार, बदमाशों ने युवक को बेरहमी से पीटा
- कोहरे ने रोकी ट्रेनों की रफ्तार, दिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ स्तर परनई दिल्ली। दिल्ली में सोमवार को वायु गुणवत्ता ‘खतरनाक’ स्तर पर पहुंच गई और सुबह सात बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 481 तक पहुंच गया, जिसे ‘बेहद गंभीर’ श्रेणी में रखा गया है। दिल्ली के इंडिया गेट से लेकर कर्तव्य पथ तक इसका असर साफतौर पर देखने को मिल रहा है। इस… Read more: कोहरे ने रोकी ट्रेनों की रफ्तार, दिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ स्तर पर
- Delhi Pollution : दिल्ली में ठंड ने दी दस्तक, छाया घना कोहरानई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में शनिवार को मौसम ने करवट ले ली है। पारा गिरने से ठंड बढ़ने लगी है। तो दूसरी ओर दमघोंटू हवा ने लोगों का जीना दूभर कर दिया है। वायु गुणवत्ता अब भी गंभीर श्रेणी में बनी हुई है। ‘भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान’ (आईआईटीएम)… Read more: Delhi Pollution : दिल्ली में ठंड ने दी दस्तक, छाया घना कोहरा
- आज एक उम्मीद और सोच है, यह इंडिया की सेंचुरी होगी : पीएम मोदीनई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को एक कार्यक्रम के दौरान बताया कि पिछले 10 साल से देश में आए परिवर्तनों ने भारत के नागरिकों में जोखिम लेने की कल्चर को नई ऊर्जा दी है। जनता का आत्मविश्वास बढ़ा है। सरकार ने जनता पर अपना खर्च बढ़ाया है और जनता की… Read more: आज एक उम्मीद और सोच है, यह इंडिया की सेंचुरी होगी : पीएम मोदी