मप्र में दो पूर्व कांग्रेस विधायकों हुए भाजपा में शामिल

भोपाल। भाजपा में एमपी के पूर्व सीएम कैलाश जोशी के बेटे और कांग्रेस नेता दीपक जोशी की दोबारा ज्‍वाइनिंग टल गई है। आज कांग्रेस के पूर्व विधायक अरुणोदय चौबे और श‍िवदयाल बागरी भी बीजेपी में शामिल हुए |
इससे पहले बीजेपी में जाने के सवाल पर पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने कहा था कि सुबह का भूला शाम को घर आ जाए तो उसे भूला नहीं कहते। आज वापस परिवार में आ रहा। वे अपने पिता स्व.कैलाश जोशी की तस्वीर को भी वापस भाजपा कार्यालय लाने वाले थे। उन्‍होंने कांग्रेस छोड़ने के सवाल को टाल दिया था।
भाजपा के प्रदेश कार्यालय में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा की मौजूदगी में दोनों नेताओं ने भाजपा की सदस्‍यता ली।
विधानसभा चुनाव से पहले दीपक जोशी ने मई 2023 में पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हुए थे, इस दौरान वे पिता कैलाश जोशी की तस्वीर भी साथ ले गए थे इतना ही नहीं उन्‍होंने भाजपा सरकार पर पिता की उपेक्षा का आरोप लगाया था। इतना ही नहीं उन्‍होंने सरकार को भ्रष्टाचार समेत अन्य मुद्दों पर भी घेरा था।
कांग्रेस में शामिल होने के बाद पार्टी ने उन्हें खातेगांव से विधानसभा चुनाव का टिकट दिया था, लेकिन उन्हें भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। वहीं जब प्रत्याशी के तौर पर खातेगांव पहुंचे थे तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका खासा विरोध किया था।

दीपक जोशी ने अपना पहला विधानसभा चुनाव 2003 में बागली विधानसभा से लड़ा था और जीत दर्ज की। इसके बाद साल 2008 और 2013 में हाटपिपलिया से चुनाव लड़ जीत दर्ज की। वे शिवराज सरकार में राज्य मंत्री भी रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *