मौसम विभाग ने बता दी मानसून की तारीख… 4 दिन पहले ही देगा दस्तक

भोपाल | आईएमडी ने मानसून को लेकर पूर्वानुमान जारी कर दिया है। ऐसे में गर्मी  के बीच लोगों को मानसून का बेसब्री से इंतजार होने लगा है। पूर्वानुमान के अनुसार केरल में मानसून की दस्तक 1 दिन पहले यानि 31 मई को होने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में भोपाल में भी मानसून तय समय पर दस्तक दे सकता है।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगर सब कुछ ठीक रहा और मानसून में रूकावट नहीं आई तो तय समय यानि 20 जून को भोपाल मानसून पहुंच सकता है। शहर में पिछले दो सालों से मानसून की दस्तक जून के आखिरी सप्ताह में रही है।

शहर में गुरुवार को लोगों को तीखी धूप का सामना करना पड़ा। गुरुवार को शहर के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री से अधिक की बढ़ोतरी हुई। अधिकतम तापमान 40.7 और न्यूनतम 25 डिग्री दर्ज किया गया।

मौसम विशेषज्ञ का कहना है कि इस बार मानसून तय समय पर आने की संभावना है। वर्तमान परिस्थितियां देखी जाए तो इस बार बंगाल की खाड़ी ज्यादा एक्टिव रही है। दक्षिण पूर्वी मप्र में लगातार बारिश बौछारों की गतिविधियां चल रही है। ऐसे में उमीद है कि मानसून की दस्तक छत्तीसगढ़, विदर्भ के रास्ते प्रदेश में हो सकती है। केरल में मानूसन के दस्तक के बाद मप्र तक आने में लगभग तीन सप्ताह का समय लगता है।

मौसम विभाग के का कहना है कि भोपाल में मानसून आगमन की सामान्य तारीख 20 जून है। ऐसे में जिस हिसाब से केरल में मानसून आने की संभावना जताई जा रही है, उस लिहाज से भोपाल में 20 जून तक मानसून की दस्तक होने की उमीद है। इसमें 4 दिन आगे पीछे भी हो सकते हैं, अर्थात मानसून की गति अच्छी रही तो 20 के पहले भी इसकी दस्तक हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *