लंबे इंतजार के बाद खिलाड़ियों को मिली शासकीय नियुक्ति

विक्रम पुरस्कार प्राप्त प्रदेश के 28 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को शासकीय सेवा में नियुक्ति के लिये विभागों का आवंटन किया गया है। इसमें जल-संसाधन विभाग में 14, नगरीय विकास विभाग में पांच, चिकित्सा शिक्षा में तीन, ऊर्जा विभाग में दो, लोक निर्माण विभाग में तीन और वन विभाग में एक खिलाड़ी को शासकीय सेवा में नियुक्ति के लिये विभाग आवंटित हुआ है।
जल-संसाधन विभाग के लिये वर्ष 2017 की रोइंग खिलाड़ी सोना कीर, वर्ष 2018 की क्रिकेट खिलाड़ी पूजा वस्त्रकार, वर्ष 2019 के थ्रो-बाल खिलाड़ी चन्द्रकांत हरडे, वर्ष 2020 के कैनो स्लालम खिलाड़ी विश्वजीत सिंह और घुड़सवारी खिलाड़ी हर्षवर्धन तोमर, वर्ष 2021 की साफ्ट टेनिस खिलाड़ी आध्या तिवारी, घुड़सवार सुदीप्ति हजेला, खो-खो खिलाड़ी नेन्सी जैन, जूडो खिलाड़ी पूनम शर्मा, वर्ष 2022 के वूशु खिलाड़ी भूरक्षा दुबे, निशानेबाज प्रगति दुबे, मलखम्भ खिलाड़ी राजवीर सिंह पवार, घुड़सवार राजू सिंह और टेनिस खिलाड़ी धनंजय दुबे को चयनित किया गया है।
नगरीय विकास विभाग के लिए वर्ष 2019 की साफ्ट टेनिस खिलाड़ी पूजा पारखे, वर्ष 2021 की क् ाकिंग-कैनोइंग खिलाड़ी आरती नाथ, साफ्टबाल खिलाड़ी रागिनी चौहान, योगा के रोहित वाजपेई और साहसिक खेल के रत्नेश पांडे को चयनित किया गया है।
चिकित्सा शिक्षा विभाग के लिये वर्ष 2021 की कबड्डी खिलाड़ी कंचन ज्योति, वर्ष 2022 के साफ्ट टेनिस खिलाड़ी आदित्य दुबे और साफ्टबाल खिलाड़ी सुबोध चौरसिया का चयन हुआ है। ऊर्जा विभाग के लिए वर्ष 2019 के साफ्ट टेनिस खिलाड़ी जय मीणा और वर्ष 2021 के साहसिक खेल के लिए भगवान सिंह कुशवाह का चयन हुआ है। लोक निर्माण विभाग के लिये वर्ष 2019 की क्याकिंग-कैनोइंग खिलाड़ी राजेश्वरी कुशराम, वर्ष 2020 की पैरा केनो खिलाड़ी प्राची चादव और कराते खिलाड़ी निधि नन्हेट का चयन हुआ है। वन विभाग के लिये वर्ष 2019 की निशानेबाज चिंकी यादव का चयन हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *