इंदौर। क्रिकेट के फैंस आईपीएल 2024 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 22 मार्च से आईपीएल की शुरुआत हो जाएगी। पहला मुकाबला एमएस धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगी। वहीं, दक्षिण अफ्रीका के स्पिनर केशव महाराज लखनऊ सुपर जाइंट्स कैंप में शामिल हो गए हैं। अब हाल ही में वे अयोध्या पहुंचे हैं। यहां उन्होंने रामलला के दर्शन किए, साथ ही उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर भी इस दौरान की कुछ फोटोज शेयर की।
बता दें कि महाराज ने लीग में एलएसजी की सहयोगी फ्रेंचाइजी, डरबन सुपर जायंट्स का नेतृत्व कर चुके हैं। जब महाराज भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दौरान बल्लेबाजी कर रहे थे, तो न्यूलैंड्स स्टेडियम में राम सिया राम गाना बजाया गया था। 34 वर्षीय केशव श्रीराम में अटूट आस्था रखते हैं। इतना ही नहीं, जब वे लखनऊ में टीम होटल पहुंचे थे, तब भी उनके स्वागत में यह गीत बजाया गया। केशव ने खुद यह बताया है कि वे श्रीराम के बहुत बड़े भक्त हैं।
