शिवराज की लोकप्रियता …ढाई प्रतिशत लोग भी नहीं पसंद करते सीएम के रूप में

नई दिल्ली। बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति में बढ़ चढ़ कर दावे करने वाली बीजेपी सरकार की असल हालत कतई अच्छी नहीं है। सीएम शिवराज पिछले चुनाव भी हारे थे, फिर भी उन्हें जुगाड वाली सरकार का।मुखिया बना दिया। कहने को शिवराज पीएम के लिए भी दावेदारी करते हैं लेकिन उनकी लोकप्रियता कितनी है, ये हालिया सर्वे में सामने आया है।

इंडिया टुडे और सी वोटर ने एक सर्वे किया। इस सर्वे में अलग-अलग राज्यों के सीएम पर भी सर्वे हुए इस सर्वे में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को सातवां स्थान मिला है। वहीं लोगों ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को देश का सबसे अच्छा सीएम माना है। उन्हें 39 फीसदी से ज्यादा लोगों ने वोट किया। जबकि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 2.4 फीसदी वोट के साथ इस सूची में सातवें नंबर पर रहे। इस सूची में दूसरे नंबर पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रहे। उन्हें 16 फीसदी लोगों ने सबसे अच्छा सीएम माना।

 एक सर्वे के अनुसार केवल 2.4 फीसदी लोग मानते हैं कि शिवराज सिंह चौहान अच्छे सीएम हैं। इसके बाद भी बीजेपी आला कमान शिवराज को हटा नहीं पा रहा है। 

 साल के आखिर में होने वाले चुनाव को देखते हुए कांग्रेस और भाजपा दोनों ही पार्टियों ने अपना जोर लगाया हुआ है। इस बीच इंडिया टूडे और सी वोटर द्वारा किए गए इस सर्वे का चुनाव पर क्या असर होगा देखने वाली बात होगी। इस साल मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ समेत देश के नौ राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। इन चुनावों को 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले इन राज्यों के चुनाव को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

जनता को भ्रमित करके लोकप्रियता हासिल कर रहे है

प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग की उपाध्यक्ष संगीता शर्मा कहती हैं, जो सीएम लगातार जनता को ठग रहा हो, भ्रमित कर रहा हो, उसकी लोकप्रियता जनता के बीच शून्य होना चाहिए। मध्य प्रदेश की जनता तो इन्हें पिछले चुनाव में ही रिजेक्ट कर चुकी थी। इस बारे फिर से खारिज करने वाली है। केवल घोषणाएं करने वाला सीएम जनता को लंबे समय तक भ्रमित नहीं कर सकता। शिवराज ने प्रदेश को तीन लाख करोड़ से अधिक के कर्ज में डूबे दिया है। किसानों की हालत अन्य राज्यों के मुकाबले खराब है।

प्रोग्रेस ऑफ इंडिया न्यूज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *