सैम पित्रोदा के बयान ने कांग्रेस को घेरा, विरासत टैक्स को लेकर अमित शाह ने किया पलटवार

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव प्रचार के बीच सियासी दलों में बयानबाज़ी ज़ोरों पर है। इस बीच अब इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने भारत में भी विरासत टैक्स का समर्थन किया है। सैम पित्रोदा ने विरासत टैक्स और संपत्ति वितरण को लेकर अमेरिका के शिकागो में एक बयान दिया है, जिसमें उन्होंने कहा कि “अमेरिका में इन्हेरिटेंस टैक्स लगता है। यदि किसी व्यक्ति के पास 100 मिलियन डॉलर की संपत्ति है तो मरने के बाद वह व्यक्ति सिर्फ 45 फीसदी संपत्ति ही अपने बच्चों को ट्रांसफर कर सकता है। सैम पित्रोदा के इस बयान पर अब सिसायत शुरू हो गई है और कांग्रेस नेताओं को सफाई देना पड़ रहा है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पित्रोदा के बयान को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस का मकसद साफ हो गया है। सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस बेनकाब हो गई है। अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस का मेनिफेस्टो तैयार करने में सैम पित्रोदा की अहम भूमिका है। अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने जब ये मुद्दा उठाया तो सभी कांग्रेसी नेता बैकफुट पर आ गए थे।
इस बीच भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने भी कहा कि सैम पित्रोदा ने कांग्रेस के सारे रहस्य खोल दिए हैं। सैम पित्रोदा कांग्रेस पार्टी के प्रथम परिवार के सबसे विश्वसनीय व्यक्ति हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जिंदगी के साथ भी और जिंदगी के बाद भी लूटेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *