पिपलानी | पिपलानी से खजुरी कलां मार्ग फोर लेन होना है, इसके पहले अतिक्रमण हटाया जा रहा। रविवार को नगर निगम की कारवाई में 81 मकान तोड़े जा रहे हैं। वर्तमान सड़क से दोनों और 11-11 मीटर से निर्माण हटा रहे हैं। 100 निगम कर्मचारी, 50 पुलिस बल और पीडब्ल्युडी के अधिकारी कर्मचारी मौजूद है।
उल्लेखनीय है कि भेल क्षेत्र में 25 करोड़ रुपये से पिपलानी-खजूरी कला मार्ग को फोरलेन किया जाना है। इसके लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा मार्च 2023 में टेंडर प्रक्रिया भी पूरी कर ली थी। वहीं अप्रैल माह में तत्कालीन लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव व स्थानीय विधायक कृष्णा गौर ने भूमिपूजन किया था। इस सड़क को अक्टूबर 2023 तक बनकर तैयार होना था। लेकिन डेड लाइन समाप्त होने के बाद भी इसका निर्माण भी शुरु नहीं हुआ। जबकि ठेकेदार ने एक किलोमीटर की सड़क खोद कर इसे ऐसा ही छोड़ दिया। अब इस उखड़ी सड़क में राहगीर दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं।
