15 साल बाद ओडिशा में भाजपा-बीजेडी गठबंधन तय, जानिए तब क्यों अलग हुए थे नवीन बाबू

भुवनेश्वर। लोकसभा चुनाव से पहले एनडीए लगातार मजबूत हो रहा है। ताजा खबर ओडिशा से है। यहां बीजू जनता दल (BJD) की 15 साल बाद एनडीए में घर-वापसी लगभग तय मानी जा रही है। अपनी हालिया बैठक के बाद बीजेडी के नेताओं ने इसके स्पष्ट संकेत दिए हैं।
भाजपा और बीजेडी के साथ आने से लोकसभा चुनाव में सत्ता पक्ष को मजबूती मिलेगी। 2019 के लोकसभा चुनावों में ओडिशा की 21 लोकसभा सीटों में से बीजेडी को 12, भाजपा को 8 और कांग्रेस को एक सीट मिली थी।
अब भाजपा लोकसभा में ज्यादा सीटों की मांग कर सकती है। इसके बदले में विधानसभा चुनाव में भाजपा कुछ सीटे छोड़ देगी। भाजपा ने यही फॉर्मूला महाराष्ट्र में एनसीपी और शिवसेना के सामने भी रखा है।
हाल के दिनों में एनडीए से वो दल भी जुड़े हैं, जो कभी साथ छोड़कर चले गए थे। नीतीश कुमार (जदयू) के साथ ही चंद्रबाबू नायडू (टीडीपी) और अब नवीन पटनायक (बीजेडी) के एनडीए में आने के बाद यह अटल बिहारी वाजपेयी के दौर वाला एनडीए नजर आने लगा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *