मध्य प्रदेश में BJP ने कांग्रेस का सूपड़ा साफ करते हुए सभी 29 सीटों पर बड़ी जीत हासिल की है। बता दें कि ये अकेला ऐसा राज्य है, जहां पार्टी ने क्लीन स्वीप किया है। अब राज्य इनाम के इंतजार में हैं।आज केंद्रीय मंत्रिमंडल की तस्वीर साफ हो सकती है। मोदी मंत्रिमंडल में मध्यप्रदेश के 4 लोगों को मौका मिल सकता है। पूर्व CM शिवराज सिंह चौहान, ज्यातिरादित्य सिंधिया, वीडी शर्मा और वीरेंद्र खटीक के नाम शामिल हैं। पिछले कार्यकाल में प्रदेश से मोदी की टीम में 5 सांसदों को मौका मिला था।
तो इस बार जो नाम सबसे ऊपर हे उनमे से सबसे पहले मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हे जिनको मोदी कैबिनेट में जगह मिलना लगभग तय माना जा रहा है। लोकसभा चुनाव के दौरान जब तत्कालीन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि- मैं शिवराज को दिल्ली ले जाना चाहता हूं। राजनीतिक पंडितों की मानें तो शिवराज, मोदी कैबिनेटमें कृषि मंत्री बन सकते हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने विदिशा संसदीय सीट से 8 लाख 21 हजार वोटों से जीत हासिल की है। शिवराज सिंह चौहान OBC वर्ग से आते हैं।उन्हें मंत्री बनाकर बीजेपी ओबीसी वर्ग को साध सकती है। मध्यप्रदेश में 50 फीसदी से ज्यादा ओबीसी वर्ग के लोग रहते हैं, यही वजह है कि बीजेपी ओबीसी के मुद्दे को छोड़ना नहीं चाहती है।साथ ही शिवराज के अलावा ज्योतिरादित्य सिंधिया, अनिल फिरोजिया, वीडी शर्मा और वीरेंद्र खटीक के नाम शामिल हैं।