बुरहानपुर। मध्यप्रदेश के बुरहानपुर (Burhanpur) में आज यानी 15 दिसंबर से प्रदेश के संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी चरणबद्ध तरीके से अनिश्चितकालीन हड़ताल (indefinite strike) पर चले जाएंगे। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत जिले में 450 और प्रदेश में करीब 32 हजार कर्मचारी कार्यरत हैं। जिले में संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों (contract health workers) में संविदा चिकित्सक, फार्मासिस्ट, स्टाफ नर्स, लैब टेक्नीशियन, एएनएम, कम्प्यूटर और मैनेजमेंट कैडर के कर्मचारी पदस्थ हैं, यह सभी हड़ताल पर रहेंगे।
कर्मचारी नेताओं का कहना है कि कोरोना काल में हमने अपनी जान पर खेलकर सेवाएं दी थी। लेकिन सरकार हमारी मांगों की तरफ ध्यान नहीं दे रही है। संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों के नियमितीकरण का मामला 5 जून 2018 को सामान्य प्रशासन की ओर से जारी नीति में सामने लाया गया था। उसमे संविदा कर्मचारियों को नियमित करने, नियमित होने तक नियमित कर्मचारियों के वेतन का 90 प्रतिशत वेतन देने का आदेश जारी किया गया था। लेकिन 5 जून 2018 की नीति लागू नहीं होने से संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने हड़ताल पर जाने का मन बना लिया है।
जिले में संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने गुरूवार से अनिश्वितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। जिसका असर पहले दिन से ही स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर दिखने लगा है। हड़ताल के पहले दिन कर्मचारियों ने सुबह 11 बजे से प्रदर्शन शुरू कर दिया। जिससे कई केंद्र जिनकी व्यवस्थाएं संविदा कर्मचारियों के भरोसे अधिक संचालित हैं, वहां कामकाज पर खासा असर दिखने लगा है। जिले में संविदा कर्मचारियों की संख्या करीब 418 बताई जा रही है।
नरसिंहपुर में भी सविंदा स्वास्थ्य कर्मचारी की हड़ताल का दिखा असर
जिले नरसिंहपुर में भी संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के आह्वान पर यह हड़ताल शुरू की गई है। जिला मुख्यालय के स्टेडियम मैदान में कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर गुरूवार को प्रदर्शन किया। संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों की मंशा और निर्देशों से साथी कर्मचारियों को अवगत कराया। कर्मचारियों ने कहा कि प्रदेश के करीब 32 हजार संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी दो सूत्रीय मांगो का निराकरण करने यह प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदेश शासन द्वारा कैबिनेट द्वारा पांच जून को पारित नीति को लागू करवाने, सपोर्ट स्टाफ की एनएचएच में पुन: बहाली एवं सभी निष्काषित कर्मचारियों की शत प्रतिशत बहाली की मांग प्रमुख है। इसके तहत सात दिसंबर से चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया गया है।मांगो को पूरा कराने के लिए कर्मचारियों द्वारा पूर्व ही कई बार वरिष्ठ अधिकारियों को ज्ञापन दिए जा चुके हैं। जब तक मांगो का निराकरण नहीं होगा कर्मचारी अपनी हड़ताल जारी रखेंगे।
बुरहानपुर जिला में सविंदा स्वास्थ्य कर्मचारी हड़ताल
आपको बता दें कि संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ बुरहानपुर के कार्यकर्ता मोहम्मद हुसैन ने बताया कि जिले के सभी 450 संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी 15 दिसंबर 2022 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। 13 दिसंबर को सोशल मीडिया के माध्यम से मांगों पर ध्यान आकर्षण कराया गया। 14 दिसंबर को जिला स्तर पर विरोध प्रदर्शन किया और 15 दिसंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी।
प्रोग्रेस ऑफ इंडिया न्यूज